आज से बीजेपी करेगी उत्तर प्रदेश का महादौरा
भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में बनी तो हुई है लेकिन पार्टी इसे और भी भुनाने की कोशिश में लग गई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, बीजेपी की उस नई रणनीति के बारे में जिसके तहत बीजेपी आज से उत्तर प्रदेश का महादौरा करने के लिए यूपी की जमीन पर उतर रही है इस महा दौरे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
तिकड़ी पर उत्तर प्रदेश को लुभाएगी बीजेपी –
उत्तर प्रदेश में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी अब चुनावी दौरों के लिए मैदान में कूद चुकी है। भारतीय जनता पार्टी का आज से शुरू होने वाला चुनावी महा द्वारा सभी राजनीतिक पार्टियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के शाकुंभरी देवी में दर्शन करने के पश्चात चुनावी दौरा शुरू करेंगे खास बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने पिछली बार भी चुनावी महादौरे की शुरुआत यहीं से की थी। 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा जाएंगे और वह हेमा मालिनी के नामांकन के दौरान यहां पर उपस्थित रहेंगे इसके बाद 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के दौरे पर जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को आगरा में चुनावी सभाओं को संबोधन देंगे इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों के बारे में वह जनता से बात करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करेंगे। वहीं अमित शाह 26 तारीख को मुरादाबाद से चुनावी संबोधन देंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च से उत्तर प्रदेश की चुनावी महा रैलियों को संबोधित करेंगे और भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए विपक्ष पर भी हमला बोलेंगे।
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री 24 मार्च और 26 मार्च को वेस्ट यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर महा रैली करेंगे हालांकि इन रैलियों की जानकारी के बाद विपक्ष और महागठबंधन पूरी तरीके से सकते में है, और अन्य राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी चुनावी रैलियों की तैयारी में जुट गई हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Description
बीजेपी आज से उत्तर प्रदेश का महा द्वारा करने के लिए यूपी की जमीन पर उतर रही है इस महा दौरे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
INDIAALIVE.IN
Publisher Logo

