बिहार में सीटो का बटवाराFeatured Article politics लोकसभा 2019 

बिहार में सीटो का बटवारा जाने किस को मिली कितनी सीट

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बिहार में भी अब सीटों का ऐलान हो चुका है ।  बिहार में महागठबंधन के 20 सीटों के बंटवारे को लेकर काफी गहमागहमी दिखाई दे रही थी । ऐसे में महागठबंधन के अंदर थोड़ी बहुत नाराजगी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं और राजनेताओं के बीच दिख रही थी लेकिन यह सारी नाराजगी खत्म हो गई है क्योंकि बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर ऐलान हो गया है ।  कांग्रेस , रालोसपा , राष्ट्रीय जनता दल , हिंदुस्तान आवाम मोर्चा , विकासशील इंसान पार्टी के बीच किसको कितनी सीटें मिली है इसका आंकड़ा देश की जनता के सामने आ चुका है ।

शत्रुघ्न सिन्हा पर है सबकी निगाहें

 बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर ऐलान तो हो चुका है यह ऐलान राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा और अन्य दलों के नेताओं की मौजूदगी में हुआ । इसके साथ ही आज 4 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया गया लेकिन अभी भी बाकी के उम्मीदवारों का नाम का ऐलान का लोगों को बेसब्री से इंतजार है । इसके साथ ही सबकी नजर भारतीय जनता पार्टी के बागी विधायक शत्रुघ्न सिन्हा पर बनी होगी । ऐसा माना जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा राष्ट्रीय जनता दल या कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं । इस तरह से बिहार में सीटों का बंटवारा हो चुका है ।

राष्ट्रीय जनता दल को मिली है 20 सीट

 बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों में से राष्ट्रीय जनता दल को 20 सीटें मिली हैं गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल को सबसे ज्यादा सीटें मिली है इसका मुख्य कारण यह है क्योंकि राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी है । लालू यादव की पार्टी अपने ही कोटे से एमएलए और सीपीआई को एक-एक सीट देगी ।  गौरतलब है कि सन 2014 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने कुल 4 सीटें जीती थी  । इस तरह से बिहार में सीटों का बंटवारा हो चुका है ।

कांग्रेस को मिली है 9 सीटें

 बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस के हिस्से में 9 लोकसभा सीट आई है ।  तकरीबन लंबी बातचीत और काफी गहमागहमी के बाद इन दो प्रमुख दलों के बीच सीटों पर सहमति बनी है । गौरतलब है कि इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी ।

राजनीति और सोशल मीडिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment