Entertainment Featured Article Interesting 

गर्मियों में इन जगहों की सैर, आपकी विकेशन्स को यादगार बना देंगी

दोस्तों,दुनियां में इतनी सारी खूबसूरत जगह है की अगर पूरी ज़िंदगी घूमा जाए तभ भी ज़िंदगी कम पद जायेगी लेकिन फिर भी गर्मियाँ आ रही है और समर विकेशन्स भी, ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है हिन्दुस्तान में कुछ ऐसी खूबूसरत और बेहतरीन जगह जहाँ जा कर, कुछ पल बिताकर आप तरोतजा महसूस कर सकते है

हिन्दुस्तान में कहीं घूमने का जिक्र हो और कश्मीर की बात न हो, ये मुमकिन ही नहीं है। ‘हिन्दुस्तान का स्वर्ग’ कहे जाने वाले कश्मीर की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है। अपनी जीवंत सुंदरता के लिए कश्‍मीर दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कश्‍मीर के दर्शनीय स्‍थलों में से श्रीनगर, गुलमर्ग, डलझील, नागिन झील, परी महल और पहलगाम है। अपनी सुरम्‍य वादियों और पहाड़ों पर बसे गांवों के लिए यह पर्यटकों के बीच अलग ही स्‍थान रखता है।एक जगह कहा भी गया है की “अगर दुनिया में कहीं स्वर्ग है तो वो यहीं है”

घूमने के मामले में जो मज़ा गोवा में आता है, उसका शायद बखान भी मुश्किल है। गोवा, भारत का वो स्थान है जहाँ सबसे ज़्यादा विदेशी पर्यटक आते है। कई सारे बीचेस से सज़ा ये शहर, अपने आप में ज़िंदा स्वर्ग का एहसास कराता है।यहां का सी-फूड, जल में खेले जाने वाले खेल इसे एक आनंद के स्‍थान के रूप में पहचान देते हैं। यहां स्थित अलोना का किला, गोवा म्‍यूजियम, चापोरा का किला अन्‍य पर्यटन आकर्षण हैं।

केरल पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इसे ‘गॉड्स ऑन कंट्री’ अर्थात् ‘ईश्वर का अपना घर’ नाम से पुकारा जाता है।केरल में कई सारे दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें प्रमुख हैं- पर्वतीय तराइयां, समुद्र तटीय क्षेत्र, अरण्य क्षेत्र, तीर्थाटन केन्द्र आदि।केरल में हर साल लाखों देश-विदेश से असंख्य पर्यटक आते हैं। केरल में नीली सागर की लहरें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक खीचें चले आते हैं।

दार्जिलिंग, सभी हिल स्टेशनों की रानी है’।अपने प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छ ताजी हवा और सब से बड़ी बात, दार्जिलिंग चाय सम्पदा के लिए भी प्रसिद्ध है। भारत, दार्जिलिंग की सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक नेपाल और भूटान की सीमाओं के साथ अपनी निकटता के कारण रणनीतिक बहुत महत्वपूर्ण है।हिल स्टेशन के ब्रिटिश शासन के समय से लोकप्रिय हुआ था। हर साल गर्मियों के शुरू में भारत के वायसराय दार्जिलिंग के लिए जाते थे।

Summary
गर्मियों में इन जगहों की सैर आपकी विकेशन्स को यादगार बना देंगी -India Alive
Article Name
गर्मियों में इन जगहों की सैर आपकी विकेशन्स को यादगार बना देंगी -India Alive
Description
समर विकेशन्स आ रही है, ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है हिन्दुस्तान में कुछ ऐसी खूबूसरत और बेहतरीन जगह| जहाँ कुछ पल बिताकर आप तरोतजा महसूस कर सकते है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment