मनोहर पर्रिकर देहांत : पीएम मोदी ने गोवा सीएम की मौत पर जताया गहरा शोक
मनोहर पर्रिकर देहांत : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर की दुखमय देहांत पर गहरा शोक जताया है| पैंक्रिअटिक कैंसर से लड़ते-लड़ते एक साल के बाद उनका दुखद देहांत 63 वर्ष की आयु में पद पर बने रहते हुआ|
मनोहर पर्रिकर देहांत : पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर के देहांत पर गहरा शोक जताते हुए अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया :
Shri Manohar Parrikar was an unparalleled leader.
A true patriot and exceptional administrator, he was admired all. His impeccable service to the nation will be remembered generations.
Deeply saddened his demise. Condolences to his family and supporters.
Om Shanti. pic.twitter.com/uahXme3ifp
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2019
श्री मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय नेता थे।
एक सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक, सभी उनकी प्रशंसा करते थे। राष्ट्र के प्रति उनकी त्रुटिहीन सेवा को पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा।
उनके निधन से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।
ॐ शांति।
अपने अगले ट्वीट में पीएम मोदी ने बतौर गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर की भूमिका को याद किया| उन्होंने ट्वीट किया –
Shri Manohar Parrikar was the builder of modern Goa. Thanks to his affable personality and accessible nature, he remained the preferred leader of the state for years. His pro-people policies ensured Goa scales remarkable heights of progress.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2019
श्री मनोहर पर्रिकर आधुनिक गोवा के निर्माता थे। अपने मिलनसार व्यक्तित्व और सुलभ स्वभाव की बदौलत वे वर्षों तक राज्य के पसंदीदा नेता बने रहे। उनकी जन-समर्थक नीतियों ने गोवा को प्रगति की उल्लेखनीय ऊंचाइयों को सुनिश्चित किया।
दिग्गज भाजपा नेता और गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर का हुआ देहांत
अपने अंतिम और तीसरे ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने मनोहर पर्रिकर को बतौर रक्षा मंत्री देश के प्रति अतुलनीय सेवा के लिए याद किया| उन्होंने अंतिम ट्वीट में लिखा –
India will be eternally grateful to Shri Manohar Parrikar for his tenure as our Defence Minister. When he was RM, India witnessed a series of decisions that enhanced India’s security capacities, boosted indigenous defence production and bettered the lives of ex-servicemen.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 17, 2019
“भारत रक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के लिए श्री मनोहर पर्रिकर का सदा आभारी रहेगा। जब वह रक्षा मंत्री थे, भारत ने कई फैसले देखे, जिन्होंने भारत की सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाया, स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ाया और पूर्व सैनिकों के जीवन को बेहतर बनाया।”
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद केंद्र ने 18 मार्च को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। एक राजकीय अंतिम संस्कार किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज देश की राजधानी और राज्यों -केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में अर्ध-मस्तूल स्तिथि में बतौर सम्मान सूचक कर दिया गया है|
मनोहर पर्रिकर देहांत – दुखद खबर यही है कि मनोहर पर्रिकर अब हमारे बीच नहीं रहे किन्तु अपने जीवन काल में राज्य एवं देश के प्रति की गई उनकी अपूर्व सेवाओं के लिए देश हमेशा उनका आभारी और गौरवांतित रहेगा|
इंडोनेशिया फ्लड : भारी बारिश से आये भूस्खलन के चलते 50 से अधिक लोगों की मौत
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



