सर्जिकल स्ट्राइकBreaking News Security 

भारत ने म्यांमार के साथ मिलकर किया सर्जिकल स्ट्राइक

भारत और म्यांमार की सेनाओं ने म्यांमार के क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ 17 फरवरी से दो मार्च तक समन्वयित अभियान में सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए उनके 12 ठिकानों को तबाह कर दिया। यह अभियान कालाधन मल्टीमॉडलिटिट परिवहन परियोजना पर संभावित खतरे को टालने के लिए गया है। इस सर्जिकल स्ट्राइक में 12 हजार ये ज्यादा भारतीय जवानों ने भाग लिया।

सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने सीमा पार जाकर कार्रवाई करने की खबरों से इनकार किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इस अभियान के दौरान सीमा पार नहीं की। गौरतलब है कि इसी दौरान भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश -ए- मोहम्मद के आतंकी शिविर पर हवाई हमला किया था।

कांग्रेस से खफा पसपा (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव उतरेंगे अपने उम्मीदवार

अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य म्यांमार के उग्रवादी समूह अराकान आर्मी के सदस्यों पर कार्रवाई करना था। हाल के समय में म्यांमार सीमा में दक्षिणी हिस्से में काफी संख्या में असम राइफल्स की टुकड़ी तैनात की गई थी।

असम राइफल्स ने म्यांमार सेना के साथ मिलकर उग्रवादियों के खिलाफ यह सर्जिकल स्ट्राइक की कार्रवाई की। उग्रवादी म्यांमार में कालाधन परियोजना पर काम कर रहे भारतीय कर्मियों को हमले की धमकी देकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। यह परियोजना भारत द्वारा वित्तपोषित है। अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान भारतीय सेना ने नगालैंड और मणिपुर से शुरू की गई सुरक्षा बढ़ाई है ताकि उग्रवादी भारत की ओर से नहीं आ सके।

मौलाना मसूद अजहर पर फ्रांस करेगा अब यह कार्यवाही

सेना के अधिकारी ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन के दौरान म्यांमार की सेना को हमने सैन्य साजो सामान मुहैया कराए। इसके अलावा भारत ने म्यांमार सेना को रेडियो सेट भी दिया ताकि ऑपरेशन के दौरान दोनों सेनाओं के संपर्क में रहे और किसी भी संभावित खतरे से बचा सके।

सेना के एक दूसरे वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर इंडिया अलाइव को बताया कि भारत और म्यांमार के ऑपरेशन से पहले दोनों देशों के अधिकारियों का परिचय था। इस दौरान कई दौर की बैठक के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान हमने म्यांमार सेना के साथ समन्वय में काम किया और हमारा मुख्य उद्देश्य इन उग्रवादियों को भारत आने से रोक दिया था।

मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
भारत ने म्यांमार के साथ मिलकर किया सर्जिकल स्ट्राइक
Article Name
भारत ने म्यांमार के साथ मिलकर किया सर्जिकल स्ट्राइक
Description
भारत और म्यांमार की सेनाओं ने उग्रवादियों के खिलाफ 17 फरवरी से दो मार्च तक समन्वयित अभियान में सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए उनके 12 ठिकानों को तबाह कर दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment