कांग्रेस से खफा पसपा (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव उतरेंगे अपने उम्मीदवार
कांग्रेस से खफा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि अब उनकी पार्टी 79 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी जो कांग्रेसको हरा सकती है। केवल मैनपुरी सीट पर अपना प्रत्याशी देने के बजाए मुलायम सिंह यादव का समर्थन करेंगे।
शिवपाल यादव ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में साहू समाज के प्रांतीय प्रतिनिधित्व सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पुरानी पार्टी है। प्रयास किया गया सभी सेकुलर पार्टियां एक हो जाएं। हमने कांग्रेस से भी कहा, पर एक महीने के लिए गुरेज दिया। बैठक पर बैठक करते हैं, पर जवाब नहीं दिया, अब उन्होंने टिकटों की सूची भी जारी कर दी, पर कुछ ने नहीं बताया। अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी एक सीट को छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
गेंदबाज़ श्रीसंत के भविष्य पर अंतिम फैसला लेगा सीओए
शिवपाल यादव ने कहा कि हमें 63 पार्टियों का साथ मिला है और हम सब मिलकर केंद्र की सत्ता को उखाड़ेंगे। शिवपाल ने राष्ट्रीय गांधी तैलिक साहू राठौर महासभा को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम शिव चंद साहू की बात मानते है और एक टिकट साहू समाज को भी देने का वादा करते हैं। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश की हालत ठीक नहीं है जो केंद्र में सरकार है उसके गलत निर्णय के कारण देश की हालत और जनता दुखी है।
अखिलेश सरकार में मंत्री बने अरुण कोरी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में शामिल हो गए। उन्होंनेंद ने कहा कि प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव ने उन्हें आगे बढ़ाया है। अरुण कुमार कोरी सपा से कानपुर की जागहौर से विधानसभा सीट जीतीं थे। उसके बाद उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। अरुण कोरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिख कर अपनी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। अरुण कोरी के पिता आईपीएस थे और उन्हें सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव का खासा करीबी माना जाता था।
आने वाले चुनावों में शिवपाल यादव किसी का भी खेल बिगाड़ने का माद्दा रखते है लेकिन उन्हें भाजपा की बी टीम के तौर पर ही देखा जा रहा है लेकिन वह कुछ ख़ास कर पाते है या नहीं यह तो आने वाले दिनों में रैलियों में उमड़ने वाली भीड़ से ही स्पष्ट हो जायेगा|
शादी में देरी क्यों हो गई ? कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बताई वजह
मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



