इस पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं वीरेंद्र सहवाग
17वीं लोकसभा गठन के लिए चुनाव बहुत जल्द ही शुरू होने वाले हैं और लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार और उम्मीदवारों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं देखना चाहती हैं। कोई राजनीतिक पार्टी फिल्मी हस्तियों को मैदान में उतार रही है तो कोई क्रिकेट के जाने-माने चेहरों को….. लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने एक पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने की आशंका को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।
भाजपा के लिए चुनाव नहीं लड़ेगें वीरेंद्र सहवाग –
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरीके से तैयार है क्योंकि चुनाव अगले महीने से शुरू होने जा रहे हैं। इसी बीच एक ख़बर बड़ी तेजी से राजनीतिक गलियारे में भुनाई जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी क्रिकेट की दुनिया में जानी मानी हस्ती वीरेंद्र सहवाग को अपनी पार्टी से टिकट देने को तैयार है,ताकि वह भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनावी मैदान में उतरे और उन्हें समर्थन दें, लेकिन वीरेंद्र सहवाग राजनीति में कदम नहीं रखना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ने की अफ़वाह पर रोक लगा दी है। दरअसल संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत जब वीरेंद्र सहवाग से मुलाकात हुई थी तब से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि शायद वीरेंद्र सहवाग इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव लड़ेंगे लेकिन वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट के जरिए सारी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। कहा जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी वीरेंद्र सहवाग को पश्चिमी दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारेगी ।
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्रियों से लेकर कई बड़ी हस्तियां राजनीतिक पार्टियों का प्रचार करने के साथ-साथ इस बार लोकसभा चुनाव के मैदान में भी उतरने जा रही हैं। क्योंकि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इसी प्रकार का समीकरण बनाकर फिल्मी हस्तियों को राजनीति में उतारा और उन्होंने बंगाल में अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की है। इसी ढर्रे पर भारतीय जनता पार्टी भी इस बार जाने-माने चेहरों को लेकर लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरना चाहती है।
राजनीति से जुड़ी हुई और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
इस पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं वीरेंद्र सहवाग - India Alive
Description
17वीं लोकसभा गठन के लिए चुनाव बहुत जल्द ही शुरू होने वाले हैं. वीरेंद्र सहवाग ने एक पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने की आशंका को सिरे से ख़ारिज कर दिया है।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


