बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत को जमकर किया जा रहा है ट्रोल
हाल में ही बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से बेहतरीन अदाकारा होने का परचम पूरे बॉलीवुड में लहराया था। हम बात कर रहे हैं उनकी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी की। लेकिन अब अभिनेत्री कंगना रनोट को जमकर ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने फिल्म में नकली घोड़े के साथ फाइट सीन शूट किया है।
इस फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत ने बेहतरीन अदाकारी की है और यह बात उनके बॉलीवुड के दुश्मन भी मान रहे हैं। भले ही बॉक्स ऑफिस में मणिकर्णिका ने धीरे धीरे ही सही लेकिन, अंत में थोड़ा थोड़ा जोड़कर इस फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली है।जब से यहां फिल्म पर्दे पर उतरी है तभी से अभिनेत्री कंगना रनौत और इस फिल्म को लेकर चर्चा बनी हुई है।
आगे अब एक बार फिर से अभिनेत्री कंगना रनोट दर्शकों के बीच जमकर ट्रोल की जा रही हैं क्योंकि, इस फिल्म में उन्होंने एक युद्ध सीन किया है। जिसमें उन्होंने नकली घोड़े का इस्तेमाल किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद दर्शक उनकी जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं।
आपको बता दें कि, ऐसा माना जा रहा था कि ये अब तक आए कई पीरीयड फिल्मों में फिल्माए गए युद्ध सीन्स से मणिकर्णिका में फिल्माये सीन्स काफी अच्छे हैं। इससे पहले भी या फिल्म चर्चा में थी क्योंकि अभिनेत्री कंगना रनोट की बार-बार दूसरे कलाकारों के सीन्स में दखलअंदाजी कर रही थी इसलिए सोनू सूद जैसे बेहतरीन अभिनेता इस फिल्म छोड़कर जा चुके हैं।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy
Summary

Article Name
बॉलीवुड की क्वीन अभिनेत्री कंगना रनौत को जमकर किया जा रहा है ट्रोल
Description
अभिनेत्री कंगना रनोट को ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने फिल्म में नकली घोड़े के साथ फाइट सीन शूट किया है।फिल्म में कंगना ने बेहतरीन अदाकारी की है|
Author
Harsh Pandey
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


