पीएम मोदी पर बन रही फिल्म, जाने फिल्म के बारे में कुछ रोचक तथ्य
दोस्तों, दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में शुमार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म आ रही है।
फिल्म में मोदी जी का रोल विवेक ओबरॉय कर रहे हैं और निर्देशन कर रहे हैं, भारत में बायोपिक फिल्मों के मास्टर उमंग कुमार| उमंग कुमार अपनी पिछली बायोपिक फिल्मों से साबित कर चुके हैं की वो बायोपिक फिल्मों के मास्टर हैं|
पिछले दिनों मुंबई में फिल्म के पोस्टर रिलीज के दौरान वह महारष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,विवेक ओबरॉय के पिता सुरेश ओबराय आदि लोग मौजूद थे| इस दौरान सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि उनके सुपुत्र विवेक ओबरॉय किस्मत के बहुत ही धनी हैं, जो उन्हें ऐसी महान हस्ती का किरदार करने का मौका मिला है जिसे पूरी दुनिया में प्यार से नवाजा जाता है|फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सुरेश ओबरॉय और संदीप सिंह|
आइए जानते है फिल्म से जुडी कुछ ख़ास बातें
1-फिल्म का पोस्टर 27 भाषाओं में लांच किया गया है ताकि हर भाषा के लोग फिल्म से जुड़ सकें।
2-पीएम मोदी के रोल के लिए पहले परेश रावल को चुना गया था लेकिन फिर किसी समस्या के कारण यह रोल विवेक ओबरॉय को मिल गया।
3-फिल्म की शूटिंग गुजरात दिल्ली,हिमांचल प्रदेश जैसी जगहों पर की जायेगी|
4-फिल्म में दर्शन कुमार भी एक एहम किरदार कर रहे हैं। दर्शन कुमार, वही हीरो हैं जिन्होंने फिल्म मैरिकोम में उनके पति की भूमिका और सरबजीत में एक पाकिस्तानी वकील की भूमिका निभाई थी।
5-फिल्म की शूटिंग जनवरी से शुरू हो चुकी है और जल्द ही फिल्म को लेकर एक बड़ी घोषणा की जाने की आशंका लगाई जा रही है|
प्रंधानमंत्री मोदी जी के एक पुत्र,भाई,नेता और सेवक जैसे अलग-अलग पहलुओ पर प्रकाश डालने की कोशिश फिल्म में की जायेगी| दोस्तों, देखा जाए तो नरेंदर मोदी की ज़िंदगी हमे बहुत ही प्रभावित करती है | आपकी क्या राय है हमे लिख भेजे कमेंट बॉक्स में|

Writer, Storyteller, Dreamer
Summary

Article Name
पीएम मोदी पर बन रही फिल्म, जाने फिल्म के बारे में कुछ रोचक तथ्य
Description
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्म आ रही है।फिल्म में मोदी जी का रोल विवेक ओबरॉय कर रहे हैं और निर्देशन कर रहे हैं, उमंग कुमार
Author
Parth Baghel
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


