शॉपिंग मॉल तेंदुआ वीडियो कर देगा आपको अंदर से भयभीत
शॉपिंग मॉल तेंदुआ वीडियो! महाराष्ट्र के ठाणे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। एक तेंदुआ ठाणे स्थित कोरम मॉल में घूमने लगा ,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
शॉपिंग मॉल तेंदुआ वीडियो के बारे में जानकारी के मुताबिक मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को घूमते हुए देखकर कर्मचारी ने सभी को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 5.30 बजे तेंदुए को सुबह यहां घूमते हुए देखा गया था। फिलहाल दमकल विभाग, वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर है, तेंदुए की तलाश जारी है।
फुल मोबाइल रोशनी पर फ़ोन चलाने के बाद ताइवान की लड़की की आँखों का हो गया यह हाल

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदीप गिरिधर ने कहा कि होटल सतकर के तहखाने में तेंदुए को देखा गया है, उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। वन बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। सबसे पहले, मॉल से बाहर आ रहे लोगों ने तेंदुए को देखा और पुलिस को बुलाया। उस समय वह मॉल की पार्किंग में घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि तेंदुआ दीवार फांदकर मॉल में भाग गया।
शॉपिंग मॉल तेंदुआ वीडियो केस में दूसरी ओर, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि तेंदुए के मॉल के पास आतिथ्य होटल की पार्किंग तक पहुंच गया है। तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। तेंदुए को घूमता देख लोग सहम गए।
शॉपिंग मॉल तेंदुआ वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ मॉल में घूम रहा है और सीढ़ियों से लंबी-लंबी छलांग लगाकर ऊपर की तरफ जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम मॉल में तेंदुए की तलाशी में जुटी है। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद आसपास से बड़ी संख्या में लोग होटल और मॉल के बाहर तेंदुए को देखने की उत्सुकता में खड़े हैं। तेंदुए के आने से लोग घबराए हुए हैं और दहशत में हैं। फिलहाल तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया गया है।
सपना चौधरी -दलेर मेहंदी ग़दर डांस हो रहा जमके वायरल

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



