बीसीसीआई का बड़ा फैसलाCricket Featured Article Interesting News Trending हिन्दी लेख 

बीसीसीआई का बड़ा फैसला, अब वर्ल्ड कप 2019 में या तो भारत देश खेलेगा या फिर पाकिस्तान

ये तो सब को मालूम है कि इस साल जल्दी ही भारत और पाकिस्तान का वर्ल्ड कप मैच होने वाला है। ऐसे में इस मैच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पुलवामा हमले के बाद यह बातें सामने आ रही है, कि अब भारत पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलेगा। हालांकि इस बार भारत पाकिस्तान मैच को लेकर बीसीसीआई का बड़ा फैसला भी सामने आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बीसीसीआई यानि भारतीय क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी को एक पत्र लिखने जा रही है। इस पत्र में यह मांग की गई है कि पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में होना ही नहीं चाहिए।

बीसीसीआई का बड़ा फैसला

बीसीसीआई का बड़ा फैसला..

http://बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने बनाया भारत के लिए सबसे बड़ा टी-20 स्कोर

गौरतलब है कि पुलवामा हमले के बाद बढ़ते हुए दबाव को देख कर भारत सरकार ने ही बीसीसीआई से ये कहा है कि वह आईसीसी को पत्र लिखे। इसके साथ ही इस पत्र में यह भी लिखे कि इस बार वर्ल्ड कप में या तो हम खेलेंगे या फिर पाकिस्तान। बहरहाल इसके बाद बीसीसीआई ने एक इंटरनल बैठक भी बुलाई है। इस बैठक में बीसीसीआई के सभी अधिकारी सहमति बनाने के बाद ही आईसीसी को पत्र लिखेंगे।

अब यूँ तो यह बात एकदम नियमो के खिलाफ है। वो इसलिए क्यूकि पाकिस्तान खुद एक टेस्ट क्रिकेटिंग देश है और वह आईसीसी का मेंबर भी है। ऐसे में आज तक ये बात नहीं उठी कि पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया जाएँ। हालांकि इस बार आईसीसी की मीटिंग में इन अहम मुद्दों को लेकर खास चर्चा होने वाली है। फ़िलहाल तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि अब इस मामले में आईसीसी का क्या फैसला होगा।

जी हां बीसीसीआई का बड़ा फैसला तो सामने आ चुका है, लेकिन इसके साथ ही यह भी तय हो चुका है कि अगर पाकिस्तान इस बार खेलेगा, तो इस बार हो सकता है कि भारत देश न खेले। जिसके चलते वर्ल्ड कप तक रद्द हो सकता है।

भारत देश और क्रिकेट से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
बीसीसीआई का बड़ा फैसला, अब वर्ल्ड कप 2019 में या तो भारत देश खेलेगा या फिर पाकिस्तान   India Alive
Article Name
बीसीसीआई का बड़ा फैसला, अब वर्ल्ड कप 2019 में या तो भारत देश खेलेगा या फिर पाकिस्तान India Alive
Description
दरअसल पुलवामा हमले के बाद यह बातें सामने आ रही है, कि अब भारत पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलेगा। हालांकि इस बार भारत पाकिस्तान मैच को लेकर बीसीसीआई का बड़ा फैसला भी सामने आया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment