जन्म लेते ही कचरे मेंBollywood Entertainment Featured Article Interesting News हिन्दी लेख 

जन्म लेते ही कचरे में फेंक दिया गया था इस बच्ची को, जो आज बन चुकी है मिथुन दा की बेटी

अगर हम पहले के समय की बात करे तो इसमें कोई शक नहीं कि पहले के जमाने में लड़कियों को ज्यादा तवज्जु नहीं दिया जाता था। वैसे आज हम ऐसी ही एक लड़की के बारे में बात जा रहे है, जिसे जन्म लेते ही कचरे में फेंक दिया गया था। हालांकि आज के समय में वह लड़की बॉलीवुड के सुपर डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी बन चुकी है। गौरतलब है कि आज जिस घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे है, वह काफी साल पहले की है। जी हां वास्तव में यह खबर कोलकाता की तंग गलियों की है। जहाँ एक दम्पति ने अपनी छोटी सी बच्ची को मरने के लिए कचरे में फेंक दिया था। मगर इस दौरान उन तंग गलियों से गुजरने वाले एक शख्स ने उस बच्ची की जान बचा ली।

जन्म लेते ही कचरे में

जन्म लेते ही कचरे में..

http://विरूष्का की लव स्टोरी की शुरुआत तो बचपन में ही हो गई थी

इसके बाद जब इस बच्ची से जुडी खबर बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती तक पहुंची, तब वह उस परिवार से मिलने के लिए गए, जिसने उस बच्ची की जान बचाई थी। आपको जान कर हैरानी होगी कि मिथुन चक्रवर्ती ने खुद उस बच्ची को अपना लिया और उसे अपनी बेटी बनाने की बात कही। हालांकि वह परिवार उस बच्ची को मिथुन चक्रवर्ती को देने के लिए तैयार नहीं था। बता दे कि इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने काफी विनती की और फिर वह परिवार उस बच्ची को देने के लिए तैयार हो गया।

हालांकि जब मिथुन चक्रवर्ती उस बच्ची को अपने घर ले कर गए तो उन्हें इस बात से डर लग रहा था कि कही उनकी पत्नी का गुस्सा इस बच्ची पर न निकले। मगर वास्तव में ऐसा कुछ नहीं हुआ, बल्कि मिथुन दा की पत्नी ने खुद उस बच्ची को अपना लिया। बता दे कि वह बच्ची मिथुन दा के परिवार का अहम हिस्सा बन गई और उस लड़की का नाम दिशानी रखा गया। जी हां आज वो बच्ची एक स्टार किड के नाम से जानी जाती है। यहाँ तक कि दिशानी अब जल्दी ही बॉलीवुड में एंट्री भी कर सकती है।

वैसे इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल है कि जिस बच्ची को जन्म लेते ही कचरे में फेंक दिया गया था, आज वह इतनी बड़ी स्टार बन चुकी है। मगर वो कहते है न कि इस दुनिया में हर व्यक्ति अपनी किस्मत ऊपर से लिखवा कर आता है।

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
जन्म लेते ही कचरे में फेंक दिया गया था इस बच्ची को, जो आज बन चुकी है मिथुन दा की बेटी  India Alive
Article Name
जन्म लेते ही कचरे में फेंक दिया गया था इस बच्ची को, जो आज बन चुकी है मिथुन दा की बेटी India Alive
Description
वैसे आज हम ऐसी ही एक लड़की के बारे में बात जा रहे है, जिसे जन्म लेते ही कचरे में फेंक दिया गया था। हालांकि आज के समय में वह लड़की बॉलीवुड के सुपर डांसर मिथुन चक्रवर्ती की बेटी बन चुकी है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment