अभिषेक ऐश्वर्या की शादीBollywood Entertainment Featured Article Interesting News हिन्दी लेख 

अभिषेक ऐश्वर्या की शादी में हुआ था हाई लेवल का ड्रामा

यूँ तो अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को कई साल बीत चुके है। मगर आज हम आपको इनकी शादी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने वाले है, जिसके बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। आपको जान कर हैरानी होगी कि अभिषेक ऐश्वर्या की शादी में काफी हाई लेवल का ड्रामा हुआ था। हालांकि आज के समय में ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। यहाँ तक कि इन दोनों की शादी बॉलीवुड की शाही शादियों में से एक थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि साल 2007 में जब अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की तैयारियां चल रही थी, तब यह ड्रामा हुआ था।

अभिषेक ऐश्वर्या की शादी

अभिषेक ऐश्वर्या की शादी..

http://जन्म लेते ही कचरे में फेंक दिया गया था इस बच्ची को, जो आज बन चुकी है मिथुन दा की बेटी

दरअसल इस दौरान जाह्नवी नाम की एक मॉडल ने अपने हाथ की नस काट दी थी। बहरहाल इस मॉडल ने अभिषेक बच्चन पर यह इल्जाम लगाया था कि इन दोनों का अफेयर चल रहा था। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा अभिषेक बच्चन ने उससे शादी करने का वादा भी किया था। मगर अब ऐश्वर्या से शादी करके अभिषेक बच्चन उन्हें धोखा दे रहे है। हालांकि ये बात अलग है कि बाद में वह मॉडल फ्रॉड साबित हुई और उसकी पूरी सच्चाई दुनिया के सामने आ गई।

जी हां बता दे कि कुछ दिनों बाद यह मामला एकदम शांत हो गया था। वही दूसरी तरफ अभिषेक ऐश्वर्या की शादी भी बिना किसी रुकावट के पूरी हो गई। मगर इसमें कोई शक नहीं कि इस ड्रामे के चलते मीडिया ने बच्चन परिवार और अभिषेक बच्चन को लेकर काफी फुटेज बटोरी थी। यहाँ तक कि इस खबर को बार बार सुर्ख़ियों का विषय बनाया गया था।

शायद यही वजह है कि उस मॉडल द्वारा किया गया ये नकली ड्रामा इस हद तक कामयाब हो गया। वो कहते है न कि बॉलीवुड में छोटी सी बात कब बड़ी बन जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। मगर इन सब के बावजूद आज अभिषेक और ऐश्वर्या काफी सुखी जीवन व्यतीत कर रहे है।

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
अभिषेक ऐश्वर्या की शादी में हुआ था हाई लेवल का ड्रामा   India Alive
Article Name
अभिषेक ऐश्वर्या की शादी में हुआ था हाई लेवल का ड्रामा India Alive
Description
आपको जान कर हैरानी होगी कि अभिषेक ऐश्वर्या की शादी में काफी हाई लेवल का ड्रामा हुआ था। हालांकि आज के समय में ये जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment