कपिल शर्मा शो से बाहरEntertainment Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

कपिल शर्मा शो से बाहर हो सकते है नवजोत सिंह सिद्धू

बता दे कि पुलवामा आंतकी हमले को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ ऐसा ब्यान दिया है, जिसके कारण अब वो खुद ही विवादों में फंस गए है। जी हां नौबत तो यहाँ तक आ गई है कि अब जल्दी ही सिद्धू साहब कपिल शर्मा शो से बाहर भी हो सकते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इतना बड़ा हमला होने के बावजूद भी सिद्धू साहब पाकिस्तान के समर्थन में ब्यान दे रहे है। ऐसे में लोगो का खून खौलना तो लाजिमी सी बात है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सिद्धू जी ने अपने एक ब्यान में कहा था कि देश पहले आता है और दोस्ती बाद में आती है। मगर इसके साथ ही उन्होंने ये ब्यान भी दिया है कि केवल कुछ चंद कायरो की वजह से हम पूरे पाकिस्तान को दोषी नहीं कह सकते।

कपिल शर्मा शो से बाहर

कपिल शर्मा शो से बाहर..

http://कपिल शर्मा के फैंस के लिए 2 बड़ी खबरे

बहरहाल सिद्धू साहब ने पाकिस्तान के समर्थन में ऐसे कई ब्यान दिए है, जिनके बारे में जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। दरअसल सिद्धू साहब का कहना है कि उनके ब्यानो को वास्तव में तोड़ मरोड़ कर सब के सामने पेश किया जा रहा है। यही वजह है कि आज हर कोई उनके खिलाफ बोल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह अब भी अपने ब्यान पर कायम है। बता दे कि सिद्धू जी का कहना है कि आंतकवाद का न तो कोई धर्म होता है और न ही कोई जाति होती है। अब जाहिर सी बात है कि आंतकवाद के खिलाफ सिद्धू जी का ऐसा ब्यान सुन कर किसी को गुस्सा आना लाजिमी है।

यहाँ तक कि सिद्धू जी ने ये भी कह दिया कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में इमरान खान के साथ खड़े रहने का कोई अफ़सोस नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी भी पाकिस्तान गए थे। जिसके बाद ही कारगिल का युद्ध हुआ था। वही दूसरी तरफ पीएम मोदी तो बिना किसी निमंत्रण के ही पाकिस्तान चले गए थे। ऐसे में उन्हें पाकिस्तान जाने का कोई पछतावा नहीं है। इसके इलावा सिद्धू जी का कहना है कि अगर हमारे जवानो को मरने से बचाना है तो अंतराष्ट्रीय दबाव बनाए रखना होगा। जो भी इस घटना के दोषी है उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

हालांकि अंत में सिद्धू जी ने भले ही कुछ भी कहा हो लेकिन इतना तो तय है कि अब सिद्धू जी को कपिल शर्मा शो से बाहर करने की मांग की जा रही है।

देश और टीवी इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
कपिल शर्मा शो से बाहर हो सकते है नवजोत सिंह सिद्धू   India Alive
Article Name
कपिल शर्मा शो से बाहर हो सकते है नवजोत सिंह सिद्धू India Alive
Description
हालांकि अंत में सिद्धू जी ने भले ही कुछ भी कहा हो लेकिन इतना तो तय है कि अब सिद्धू जी को कपिल शर्मा शो से बाहर करने की मांग की जा रही है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment