कोहली का नेक कदमCricket Featured Article Interesting News Sports Trending हिन्दी लेख 

कोहली का नेक कदम.. पुलवामा हमले में शहीद जवानो के सम्मान के लिए करेंगे ये बड़ा काम

इसमें कोई शक नहीं कि पुलवामा हमले में जो भी जवान शहीद हुए है, उनकी शहीदी को लेकर आज पूरा देश शोक मना रहा है। भले ही कोई राजनेता हो या बॉलीवुड एक्टर या बड़ी बड़ी हस्तियां, लेकिन इस हमले को लेकर हर किसी के मन में गुस्सा, दुःख और त्याग की भावना साफ तौर पर देखी जा सकती है। ऐसे में अब कोहली का नेक कदम भी उन शहीद जवानो के लिए उठा है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। दरअसल विराट कोहली ने अपने फाउंडेशन द्वारा किए जाने वाले इंडियन स्पोर्ट्स ओनर के सभी पुरस्कार कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

कोहली का नेक कदम..

http://खेल रत्न मिलने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी

यानि इस हमले के चलते अब ये पुरस्कार बाद में दिए जायेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फ़िलहाल यह कार्यक्रम बीते शनिवार को होने वाला था। इस समारोह के दौरान देश का सम्मान बढ़ाने के लिए बीते साल के उन खिलाडियों को पुरस्कार दिया जाता है, जिन्होंने खास उपलब्धि हासिल की है। मगर अब देश का माहौल देख कर कोहली ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। बहरहाल कोहली का नेक कदम देख कर उनके फैंस भी बेहद खुश है।

दरअसल इस फैसले के द्वारा विराट कोहली शहीद जवानो को सम्मान देना चाहते है। इस बारे में विराट कोहली का कहना है कि आरपी एसजी इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही विराट कोहली का कहना है कि इस दुःख की घड़ी में हम भी पूरे देश के साथ शामिल है। यहाँ तक कि इस कार्यक्रम से जुड़े हुए सभी स्पॉन्सर्स को भी कार्यक्रम के रद्द होने की सूचना दे दी गई है।

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विराट कोहली फाउंडेशन ने बीते साल से ही इस कार्यक्रम समारोह की शुरुआत की थी।

देश और क्रिकेट की दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
कोहली का नेक कदम.. पुलवामा हमले में शहीद जवानो के सम्मान के लिए करेंगे ये बड़ा काम  India Alive
Article Name
कोहली का नेक कदम.. पुलवामा हमले में शहीद जवानो के सम्मान के लिए करेंगे ये बड़ा काम India Alive
Description
ऐसे में अब कोहली का नेक कदम भी उन शहीद जवानो के लिए उठा है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment