गैस सिलेंडरEconomy Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

ये है मोदी सरकार का नया फैसला, जिसके बारे में जान कर ख़ुशी से झूमने लगेंगे आप

गौरतलब है कि आज के मॉडर्न जमाने में आमतौर पर सभी लोग खाना बनाने के लिए या अपने रसोईघर में ईंधन वाले चूल्हे की बजाय गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल करते है। ऐसे में गैस सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार ने एक नया फैसला लिया है। जी हां हमें यकीन है कि आपको मोदी सरकार का नया फैसला जरूर पसंद आएगा। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि जब अचानक रसोई घर में सिलेंडर खत्म हो जाता है, तब हमें काफी परेशानी हो जाती है। अब जाहिर सी बात है कि सिलेंडर खत्म होने के बाद नया सिलेंडर लेने के लिए पहले उसे बुक करवाना पड़ता है और फिर उसके आने का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में इस पूरी प्रक्रिया में काफी ज्यादा समय व्यर्थ हो जाता है।

गैस सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला..

इसलिए मोदी सरकार ने इस बड़ी समस्या का काफी अच्छा समाधान निकाला है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मोदी सरकार का नया फैसला घर की गृहिणियों को काफी बड़ी राहत देने वाला है। जी हां जो लोग गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते है, उन्हें मोदी सरकार के इस फैसले से काफी फायदा होगा। दरअसल इंडियन आयल कॉरपोरेशन द्वारा एक नयी और बढ़िया योजना शुरू की गई है। जी हां इस योजना के मुताबिक अगर आपको अचानक गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ जाएँ तो आप आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकते है। दरअसल इस योजना के अनुसार जरूरत के समय आपको पांच किलो का सिलेंडर बिना बुकिंग किए ही मिल जाएगा।

यानि इस योजना से आपकी जरूरत तो पूरी हो ही जाएगी। ऐसे में आपका समय भी बर्बाद नहीं होगा। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जरूरत के समय आप अपने शहर के किसी भी इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर या फिर पॉइंट ऑफ सेल के जरिए अपना आईडी कार्ड दिखा कर पांच किलो का सिलेंडर बिना बुकिंग किए ही खरीद पाएंगे। यानि आपको यह सिलेंडर उसी समय हाथो हाथ मिल जाएगा। बहरहाल इसमें कोई दोराय कि इस बार मोदी सरकार का नया फैसला वास्तव में काफी अलग है। इससे गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को काफी आसानी हो जाएगी और उन्हें काफी बड़ी राहत भी मिलेगी।

वैसे भी मोदी सरकार का हर फैसला देश के हित में ही होता है। हालांकि कई बार मोदी सरकार के कुछ फैसले लोगो के लिए परेशानी का सबब बन जाते है। मगर इस बार ऐसा नहीं है।

राजनीती और देश से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
 मोदी सरकार का गैस सिलेंडर को लेकर नया फैसला, ख़ुशी से झूम उठेंगे - India Alive
Article Name
मोदी सरकार का गैस सिलेंडर को लेकर नया फैसला, ख़ुशी से झूम उठेंगे - India Alive
Description
गैस सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार ने एक नया फैसला लिया है। जी हां हमें यकीन है कि आपको मोदी सरकार का नया फैसला जरूर पसंद आएगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

4 Thoughts to “ये है मोदी सरकार का नया फैसला, जिसके बारे में जान कर ख़ुशी से झूमने लगेंगे आप”

  1. Shravan Kumar Sharma

    Namo namo. Nice job.

  2. Ritu Raj Jain

    Excellent Modi ji

  3. Gangadhar

    How much prize for 5 kg cylinder

  4. Vineet chaudhary

    Ye shi h

Leave a Comment