जाने आखिर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की बड़ी बेटी की मौत कैसे हुई थी
इसमें कोई शक नहीं कि फ़िल्मी परदे पर गोविंदा ने दर्शको को अपनी अदाकारी से खूब हंसाया है. मगर क्या आप जानते है कि दूसरो को हंसाने वाला यह एक्टर वास्तव में अपनी बड़ी बेटी की मौत को लेकर कितना दुखी हुआ था. जी हां आज हम आपको बताएंगे कि गोविंदा की एक नहीं बल्कि दो बेटियां थी, लेकिन बदकिस्मती से गोविंदा की बड़ी बेटी इस दुनिया में ज्यादा समय तक नहीं जी सकी. बता दे कि यह गोविंदा की रियल लाइफ का वो किस्सा है जिसे गोविंदा हमेशा के लिए भुलाना चाहते है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गोविंदा की छोटी बेटी का नाम टीना है और अब वो फ़िल्मी दुनिया में कदम भी रख चुकी है. वही अगर हम उनकी बड़ी बेटी की बात करे तो वह जन्म लेने के कुछ समय बाद ही मर गई थी.

इस वजह से हुई थी गोविंदा की बड़ी बेटी की मौत..
जी हां दरअसल गोविंदा की बड़ी बेटी जब चार महीने की थी, तभी उसका निधन हो गया था. वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि इस दौरान गोविंदा ने अपने जीवन में एक नहीं दो नहीं बल्कि ग्यारह ग्यारह लोगो की मौते देखी थी. बहरहाल गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान इन इमोशनल लम्हो को सब के साथ सांझा किया था. गौरतलब है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता की पहली बेटी वास्तव में एक प्रीमैच्योर बेबी थी. जिसके कारण पैदा होने के चार महीने बाद ही उसकी मौत हो गई थी. इसके इलावा गोविंदा ने उसी साल अपने पिता, माता, अपने दो कजिन्स, बहन और जीजा की मौत भी देखी रही.
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो जिस साल गोविंदा की बेटी का निधन हुआ, वह साल उनके लिए सच में बेहद बुरा और दुखो से भरा हुआ था. यहाँ तक कि उस दौरान गोविंदा के लिए खुद को संभालना काफी मुश्किल हो रहा था. अब जाहिर सी बात है कि जब इंसान खुद अंदर से इतना दुखी हो तो वह दर्शको को कैसे हंसा सकता है. मगर फिर भी गोविंदा ने यह काम किया. जी हां वो कहते है न कि एक कलाकार को हर परिस्थिति का सामना हंस कर करना ही पड़ता है. यही वजह है कि अपने जीवन में इतना दुःख देखने के बाद भी गोविंदा ने अपने कदम पीछे नहीं लिए और अपने अभिनय से दर्शको को हंसाने का काम जारी रखा.
जी हां इतना बुरा समय देखने के बाद भी गोविंदा ने अपने चेहरे से हंसी को गायब नहीं होने दिया. हालांकि गोविंदा की बड़ी बेटी की मौत का दुःख आज भी उन्हें और उनकी पत्नी को काफी सताता है.
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



