बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती हुएFeatured Article health News politics Social Media Trending हिन्दी लेख 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती हुए, स्वाइन फ्लू से लड़ रहे है जंग

गौरतलब है कि बीते दिन एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. जी हां दरअसल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती किए जा चुके है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है. जिसके कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है. बहरहाल इस बात की पुष्टि खुद अमित शाह ने एक ट्विटर के द्वारा की है और लिखा है कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है. बता दे कि जब से अमित शाह ने यह खबर सब को बताई है, तब से हर नेता उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहा है. गौरतलब है कि अमित शाह को दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया है. इसके इलावा स्वाइन फ्लू के कारण उनके सीने में इन्फेक्शन हो गया था. जिसके कारण उन्हें छाती में अचानक दर्द हुआ था. उसके बाद से ही अमित शाह एम्स में भर्ती है.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती हुए..

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती हुए

वही दूसरी तरफ अमित शाह के इस ट्वीट के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा लखनऊ से निकल चुके है. जी हां वह सीधे एम्स पहुंचेंगे और अमित शाह से मिलेंगे. बहरहाल अमित शाह ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि फ़िलहाल उनकी बीमारी का इलाज चल रहा है. इसके साथ ही अमित शाह का कहना है कि वह ईश्वर की कृपा और शुभकामनाओ से जल्दी ही ठीक हो जायेंगे और वापिस लौट कर आएंगे. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इससे पहले भी पिछले साल फरवरी के महीने में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बीमार हुए थे और अपनी बेंगलुरु की यात्रा छोड़ कर दिल्ली वापिस आ गए थे. गौरतलब है कि कमजोरी और बुखार के कारण अमित शाह की छाती में अचानक दर्द हुआ था.

जिसके कारण बुधवार शाम को करीब साढ़े आठ बजे अमित शाह एम्स में भर्ती भर्ती हुए। ऐसे में जांच करने के बाद यह पता चला कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है. इसके साथ ही डॉक्टर्स का कहना है कि फ़िलहाल अमित शाह को दो तीन दिन के लिए यही एडमिट रखा जाएगा. हालांकि ये वास्तव में अफ़सोस की बात है कि बीजेपी के कई नेता आज कल बीमार चल रहे है. बता दे कि आज कल गोवा के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर पर्रिकर भी कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ रहे है. इसके इलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली भी पिछले दिनों बीमार पड़ गए थे. जी हां उन्हें गुर्दे से संबंधित बीमारी हो गई थी. यहाँ तक कि इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनंत कुमार की कैंसर के कारण मौत हो चुकी है और अब अमित शाह एम्स में भर्ती हो चुके है.

बहरहाल अमित शाह एम्स में भर्ती होने के बाद में ये कहना गलत नहीं होगा कि आज कल वास्तव में बीजेपी का समय काफी बुरा चल रहा है। 

 

 

 

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती हुए, स्वाइन फ्लू से लड़ रहे है जंग
Article Name
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह एम्स में भर्ती हुए, स्वाइन फ्लू से लड़ रहे है जंग
Description
अमित शाह को स्वाइन फ्लू के कारण उनके सीने में इन्फेक्शन हो गया था. जिसके कारण उन्हें छाती में अचानक दर्द हुआ था. उसके बाद से ही अमित शाह एम्स में भर्ती है.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment