कैंसर की बीमारीBollywood Featured Article हिन्दी लेख 

कैंसर की बीमारी से हुई थी इन 3 बेहद प्रसिद्ध कलाकारों की मौत

इसमें कोई शक नहीं कि आज कल बॉलीवुड में कैंसर की बीमारी जरूरत से ज्यादा ही फैली हुई है. जी हां तभी तो एक के बाद एक हर दूसरा अभिनेता और अभिनेत्री कैंसर की बीमारी का शिकार हो रहे है. वैसे आज हम उन तीन प्रसिद्ध कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे है जिनका निधन कैंसर की बीमारी से ही हुआ है. गौरतलब है कि ये तीनो ही बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां मानी जाती है. यहाँ तक कि इनमे से एक कलाकार तो ऐसे है जिन्हे दर्शको का खूब प्यार मिला है और दर्शक आज भी उनके अभिनय को याद करते है. तो चलिए अब आपको बताते है कि वो कौन से तीन कलाकार है जिनकी मौत कैंसर की बीमारी से हुई है.

कैंसर की बीमारी से जंग नहीं जीत पाएं ये 3 प्रसिद्ध कलाकार ..

१. नरगिस दत्त.. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम नरगिस दत्त का आता है. अब ये तो सब को मालूम ही है कि नरगिस दत्त बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की माँ और सुनील दत्त की पत्नी थी. बता दे कि नरगिस दत्त ने काफी कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. जी हां मदर इंडिया के नाम से प्रसिद्ध होने वाली मशहूर अभिनेत्री नरगिस का निधन महज इक्यावन साल की उम्र में हुआ था. दरअसल उन्हें पैंक्रिआटिक कैंसर हो गया था. जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

२. विनोद खन्ना.. इसके बाद हम सुपरस्टार विनोद खन्ना की बात करते है. गौरतलब है कि विनोद खन्ना अपने जमाने के सबसे हैंडसम हीरो माने जाते थे. यहाँ तक कि जब उनका निधन हुआ, तब किसी को उनके निधन पर यकीन नहीं हुआ. दरअसल निधन होने से पहले विनोद खन्ना की बीमारी के बारे में किसी को भी मालूम नहीं था. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विनोद खन्ना का निधन ब्लड कैंसर के कारण हुआ था. हालांकि विनोद खन्ना का अचानक निधन होने से न केवल लोग बल्कि बॉलीवुड सितारे भी काफी सदमे में थे.

३. राजेश खन्ना.. अब आखिर में हम राजेश खन्ना की बात करते है. गौरतलब है कि राजेश खन्ना इंडिया के सबसे सफल अभिनेता माने जाते थे. वैसे बहुत कम लोग जानते है कि अपनी जिंदगी के आखिरी पलो में राजेश खन्ना काफी अकेले रह गए थे. इसके इलावा राजेश खन्ना की कैंसर की बीमारी के बारे में लोगो को कोई खबर नहीं थी. मगर अपनी इस बीमारी के कारण राजेश खन्ना का भी निधन हो गया.

बहरहाल कैंसर की बीमारी से ये सब कलाकार तो मर गए लेकिन इनका अभिनय आज भी हमारी यादो में जिन्दा है.

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment