लोकायुक्त लोकपाल कानून पर अन्ना हजारे करेंगे 30 जनवरी से अनशन
लोकायुक्त लोकपाल कानून को राज्य व केंद्र में लागू कराने के लिए समाजसेवी अन्ना हजारे ने देशभर में आंदोलन के लिए ऐलान कर दिया है । लोकायुक्त लोकपाल कानून के लिए वे 24 जनवरी को रालेगण सिद्धि में बैठक भी करने वाले हैं । गौरतलब है कि बैठक में हर राज्यों के कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन की रूपरेखा तय की जा सकती है ।
लोकायुक्त लोकपाल कानून पर अन्ना हजारे ने कार्यकर्ताओं का किया आहवाहन
लोकायुक्त लोकपाल कानून को देशभर में लागू करने के लिए अन्ना हजारे ने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया है और उनको कहा है कि वह अपने राज्यों में लोकायुक्त लोकपाल कानून को लागू कराने के लिए आंदोलन करें । उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून को लागू कराने के लिए अन्ना हजारे स्वयं आने वाले 30 जनवरी को रालेगण सिद्धि में अनशन पर बैठने वाले हैं । गौरतलब है कि यह जानकारी अन्ना हजारे ने स्वयं अपने गांव रालेगण सिद्धि में एक लिखित जारी बयान के द्वारा दिए हैं ।
मोदी सरकार ने लोकपाल को कमजोर करने की कोशिश की
अन्ना हजारे ने लोकायुक्त लोकपाल कानून के लिए रालेगण सिद्धि से जारी एक बयान में कहा है कि देश में लगातार भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर बढ़ता चला जा रहा है । अब इसे रोकने की आवश्यकता पहले से कहीं ज्यादा हो चुकी है । इसके लिए 4 साल से ज्यादा वक्त बीत चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार में बैठे मोदी सरकार अभी भी लोकायुक्त लोकपाल कानून के लिए किसी भी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाई है । मोदी सरकार हमेशा लोकपाल नियुक्त करने के सवाल को नजरअंदाज करती आई है । इसके साथ ही मोदी सरकार ने हमेशा लोकपाल कानून को कमजोर करने की भी कोशिश की है । उन्होंने बताया कि लोकायुक्त लोकपाल कानून की धारा 44 संशोधन लाकर 2016 में कमजोर बिल को 3 दिन के भीतर लोकसभा और राज्यसभा में पास करा लिया गया था । इस कृत्य से सरकार की इच्छाशक्ति साफ जाहिर है ।
केंद्र और राज्य में लोकायुक्त लोकपाल कानून को लागू करने के लिए अन्ना हजारे लगातार प्रयासरत है इसी के लिए अब वह फिर से आने वाले 30 जनवरी को रालेगण सिद्धि ने फिर से अनशन पर बैठेंगे ।
भारत और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर



