एक राजा और कारीगर की कहानीFeatured Article Interesting Opinion हिन्दी लेख 

ये है एक राजा और कारीगर की कहानी, गलती से भी इस कहानी का अंत पढ़ना न भूले

आज हम आपको एक राजा और कारीगर की कहानी से रूबरू करवाने वाले है. बता दे कि ये कहानी पढ़ने में जितनी दिलचस्प है. इस कहानी का अंत भी उतना ही मजेदार और भावुक है. इसलिए अगर हो सके तो इस कहानी को अच्छी तरह से जरूर पढ़े. दरअसल एक कारीगर कई सालो से एक राजा के दरबार में काम कर रहा था. जी हां वह राजा के लिए खूबसूरत और कीमती महलो का निर्माण करता था. गौरतलब है कि महलो के निर्माण के लिए कारीगर को अच्छा खासा मुआवजा भी दिया जाता था. मगर अचानक एक दिन कारीगर ने सोचा कि अब उसने काफी पैसा कमा लिया और अब उसे राजा की नौकरी छोड़ देनी चाहिए. जी हां वह बाकी का जीवन आराम से गुजारना चाहता था.

एक राजा और कारीगर की कहानी

ये है एक राजा और कारीगर की कहानी..

बहरहाल ये सोचने के बाद कारीगर राजा के पास गया और उसने पूरी बात राजा को बता दी. वही दूसरी तरफ राजा ने कारीगर से कहा कि उनके राज्य को आप जैसे कुशल कारीगर की जरूरत है. मगर फिर भी राजा ने कारीगर के फैसले का सम्मान किया. बता दे कि ये सब कहने के बाद राजा ने कारीगर को जाने की मंजूरी दे दी, लेकिन जाने से पहले राजा ने कारीगर को रानी के लिए एक सुंदर महल का निर्माण करने के लिए कहा. ऐसे में कारीगर ने सोचा कि अगर उसने राजा का काम करने से मना कर दिया तो कही राजा उससे नाराज न हो जाएँ. जिसके चलते कारीगर ने महल का निर्माण करने के लिए हामी भर दी और महल का निर्माण करना शुरू कर दिया.

बहरहाल इसके बाद एक राजा और कारीगर की कहानी में बड़ा दिलचस्प मोड़ आता है. दरअसल कारीगर अपना काम जल्दी खत्म करके आराम भरी जिंदगी बिताना चाहता था. जिसके तहत कारीगर ने अंदर से खोखली और बाहर से चमकती हुई दीवारों का एक महल बना दिया. ऐसे में काफी कम समय में ही महल का निर्माण हो गया. बता दे कि महल का काम खत्म होने के बाद राजा ने महल का निरीक्षण किया और महल को काफी सुंदर बताया.

इसके बाद राजा ने न केवल कारीगर की प्रशंसा की बल्कि उसे वह महल भेंट में देने की बात भी कही. बस इतना कहने के बाद राजा ने वह महल कारीगर को दे दिया और खुद वहां से चला गया. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कारीगर ने जो खोखला महल रानी के लिए बनाया था, अब वह खुद उसमे रहेगा. गौरतलब है कि राजा के जाने के बाद कारीगर को अपनी करनी पर बेहद पछतावा हुआ और वह रोने लगा.

बहरहाल एक राजा और कारीगर की कहानी पढ़ने के बाद हम तो यही कहेंगे कि इंसान जिस नियत से काम करता है, उसे आखिर में अपने काम का वैसा ही फल मिलता है.

 

 

 

कहानी और शिक्षा से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
ये है एक राजा और कारीगर की कहानी, गलती से भी इस कहानी का अंत पढ़ना न भूले
Article Name
ये है एक राजा और कारीगर की कहानी, गलती से भी इस कहानी का अंत पढ़ना न भूले
Description
आज हम आपको एक राजा और कारीगर की कहानी से रूबरू करवाने वाले है. बता दे कि ये कहानी पढ़ने में जितनी दिलचस्प है. इस कहानी का अंत भी उतना ही मजेदार और भावुक है.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment