क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका पर अभी भी फैसला सुरक्षित
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा मामले में गिरफ्तार किए गए कथित बिचौलिए क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है । दिल्ली की एक अदालत ने क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका पर फैसला 22 दिसंबर तक सुरक्षित रख लिया है ।
क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका पर अभी भी फैसला सुरक्षित
क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका पर पर सुनवाई होते वक्त ब्रिटिश नागरिक मिसल नेम न्यायालय से कहा कि उसे आप हिरासत में रखने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उसने इस मामले से जुड़ी हुई सारी बातें बता दी है । अतः उसे अब हिरासत में रखने से कोई भी लाभ नहीं है । गौरतलब है कि मिशेल को 15 दिन के सीबीआई की हिरासत में अदालत के द्वारा भेजा गया था । ब्रिटिश नागरिक मिशेल को संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार किया गया था और उसके पश्चात बीते पिछले 4 दिसंबर को भारत को प्रत्यर्पित किया गया था । इसके पश्चात ही भारत का कानून सक्रिय हुआ और अगले दिन उसे अदालत में पेश किया गया ।
क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान मिशेल के वकील अल्जो जोसेफ ने अदालत से जमानत की गुहार लगाई । इस मामले में उसने कहा कि वह लंबे समय से जेल में कैद होने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई है । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन मिशेल की जमानत का विरोध किया है । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मानिंद अधिकारियों का कहना है कि मिशेल की पहुँच बहुत ही ऊपर तक है । वह अपने प्रभाव के द्वारा इस केस से जुड़ी महत्वपूर्ण सबूत को मिटाने की कोशिश कर सकता है । इसलिए क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका पर सुनवाई ना की जाए । अगर ऐसा होता है तो इससे जांच पर असर पड़ सकता है इसलिए अदालत से दरख्वास्त है कि उसे जमानत ना दिया जाए ।
क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका पर सुनवाई होते हुए वकील ने एकबार फिर अदालत को उसकी डिसलेक्सिया बीमारी का हवाला दिया । वहीं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन इस दावे का परीक्षण करने के लिए मिशेल से कर्सिव अंग्रेजी लिखवाने का प्रयास कर रही है । गौरतलब है कि मिशेल को पहले ही सीबीआई की मांग पर लगभग 5 महीनों के लिए दुबई में हिरासत में रखा गया था । इसके पश्चात सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन दिल्ली लाकर उसे लगभग 15 दिनों से गहन पूछताछ कर रही है ।
देश भर से जुडी हुई, खेल जगत, क्रिकेट और IPL से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर



