प्रियंका की मेहँदीBollywood Trending हिन्दी लेख 

प्रियंका की मेहँदी में छिपी है बेहद खास चीज, एक बार zoom करके जरूर देखे

अगर हम बॉलीवुड की बात करे तो ऐसा लगता है कि आज कल हर बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस शादी करने में काफी व्यस्त है. जी हां अब आप खुद ही सोचिए कि सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सात फेरे लिए. इसके बाद दीपिका पादुकोण की शादी हुई और फिर प्रियंका चोपड़ा ने भी आखिरकार शादी कर ही ली. वैसे इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रही थी. इसके साथ ही उनके हाथो में रची मेहँदी भी काफी अच्छी लग रही थी. मगर क्या आप जानते है कि प्रियंका की मेहँदी में एक बेहद खास चीज छिपी हुई थी. जिस पर शायद आपकी नजर न गई हो.

जाने आखिर प्रियंका की मेहँदी में छिपी है कौन सी खास चीज..

जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आखिर प्रियंका की मेहँदी में कौन सी खास चीज छिपी हुई थी. यक़ीनन इसके बारे में जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे. अब यूँ तो जब किसी लड़की की शादी होती है, तब वह मेहँदी लगवाते समय अपने होने वाले पति का नाम ही लिखवाती है. मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि प्रियंका ने अपने हाथो में अपने पति का नाम नहीं लिखवाया था बल्कि कुछ और ही बनवाया था. दरअसल प्रियंका की मेहँदी में कोई और खास चीज नहीं,बल्कि गिटार ही छिपा हुआ था.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथो की मेहँदी में म्यूजिक की थीम यानि गिटार बनवा रखा था. जो दिखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था. अब ये तो सब जानते ही है कि प्रियंका के मिस्टर जोन्स एक बहुत ही अच्छे गायक है. यही वजह है कि मिसेज जोन्स ने अपने मिस्टर जोन्स के लिए गिटार बनवाया था. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो प्रियंका ने अपनी मेहँदी में ये खास चीज छिपा रखी थी.

हालांकि प्रियंका से पहले कभी किसी ने अपनी मेहँदी में इतनी अलग चीज नहीं बनवाई होगी. शायद यही वजह है कि उनकी मेहँदी को देख कर हर कोई चौंक गया. वैसे भी इतना अलग आईडिया केवल प्रियंका चोपड़ा को ही आ सकता है. वो कहते है न कि जब इंसान प्यार में होता है, तो उसके दिमाग में ऐसी रोमांटिक चीजे आती ही रहती है. बता दे कि प्रियंका की मेहँदी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

वैसे अगर आप चाहे तो प्रियंका की मेहँदी की खूबसूरत सी तस्वीर यहाँ देख सकते है. इसे देखने के बाद आपको भी पता चल जाएगा कि प्रियंका ने अपनी मेहँदी में और कौन कौन से राज छिपा रखे है.

 

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment