कैप्टन से बहस पर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर बोली , अमरिंदर सिंह पिता की तरह है
कांग्रेस पार्टी के नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने मित्र इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही लगातार किसी न किसी कारण से चर्चा में चल रहे हैं । इस दौरान उनके बयानों से कई बार वाद विवाद भी खड़े हो गए हैं । उन पर ताजा आरोप है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का अपमान भी उन्होंने किया है । पंजाब कांग्रेस पार्टी के ही कुछ नेताओं के खुलकर नाराजगी जताने के बाद तकरार बढ़ता देख कर अब मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने भी उनके बचाव में सफाई पेश की है । सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर यह कहकर विवाद खत्म करने की कोशिश की है कि उनके पति हमेशा कहते हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उनके पिता की तरह है ।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बहस पर मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर बोली , अमरिंदर सिंह पिता की तरह है । जानिए क्या है पूरा मामला –
पाकिस्तान में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वतन लौटने पर जब मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर सवाल किया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उन्हें पाकिस्तान जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया था तो फिर वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात क्यों नहीं मानी । इस पर सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर यह कहकर विवाद खत्म करने की कोशिश की है.
इस बात पर मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से जवाब मिला कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुझे पाकिस्तान जाने से मना किया था । लेकिन मेरे और कांग्रेस पार्टी के कैप्टन तो राहुल गांधी हैं और ” कैप्टन के कैप्टन भी राहुल गांधी हैं ” । इस बयान के बाद तकरार और ज्यादा बढ़ गया और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मामले पर अपनी सफाई पेश की । पंजाब कांग्रेस सरकार के कुछ मंत्रियों द्वारा सिद्धू के इस्तीफे की मांग भी रखी गयी ।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा ही मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से सूबे की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट से इस्तीफे की मांग रखने के बाद अब मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू भी अपने पति के बचाव में बयान देने लगी । उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह जी हमेशा कहते हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह मेरे पिता के समान है । हम यह बात हमेशा स्वीकार करते हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह साहब का सम्मान हमसे और हमारे सभी चीजों से बढ़कर हैं और हमारे दिल में उनका सर्वोपरि स्थान है ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

