Entertainment Featured Article News हिन्दी लेख 

इस बार मनाये असली ईको फ्रेंडली, प्रदूषण मुक्त और यादगार दिवाली

दिवाली भारतवर्ष का सबसे लोकप्रिय एवं आस्था से भरा हुआ त्यौहार है| दिवाली त्यौहार का मतलब बुराई पर अच्छाई की जीत| दिवाली के पर्व को हर कोई अपने तरीके से मानना चाहता है| हमारा देश भारतवर्ष में दिवाली एक अलग स्थान रखता है| आइये आज आपको बताते हैं अपने दिवाली को खूबसूरत बनाने के बेहतरीन तरीके | अगर आप सचमुच में अगर दिवाली को ज्यादा खास बनाना चाहते है तो ये लेख आपके लिए है|

भारत में बने सामान का प्रयोग

दिवाली भारतीय त्यौहार है तो क्यों ना हम भारतीय तरीके से और भारत के सामान का प्रयोग करके मनाये| जैसे हम कोई विदेशी सामान खरीदते है जैसे लाइट्स, पटाखे इत्यादि| अगर हम मिट्टी के दिये और घी की रौशनी से अपने घरों को सजायेंगे तो इसका अलग अहसास होगा| और जिस कुम्हार से आप दिये खरीदेंगे उसके घर भी दिवाली का त्यौहार अच्छे से मनेगा|  

दिवाली को खूबसूरत बनाने के बेहतरीन तरीके

ईको फ्रेंडली पटाखें

दिवाली की पहचान बेशक पटाखों से है| लेकिन पटाखों से हमारे पर्यावरण को बहुत हानि होती है| पटाखों के आवाज से बहुत प्रदूषण फैलता है| अगर हम ईको फ्रेंडली पटाखें जलाये तो, हमारी दिवाली भी खूबसूरत होगी और हमें भारतीय होने पर गर्व होगा| साथ ही अपने देश को प्रदूषित होने से बचा सकते है|

ईको फ्रेंडली पटाखें

गरीबों की मदद करके

गरीबों की मदद करने से बहुत ख़ुशी मिलती है| अगर कोई गरीब कोई दिवाली का सामान बेच रहा हो तो आपको उससे जरूर खरीदना चाहिए|  भिखारियों को दान देकर भी आप अपनी दिवाली की खूबसूरती में चार चाँद लगा सकते है|

गरीबों की मदद करके

पेड़ लगायें

अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए इस दिवाली पर| पेड़ लगाने के अनेकों फायदे है|

पेड़ लगायें

आस पास सफाई रखें

साफ सफाई दिवाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| इस त्यौहार पर हम अपने घरों की सफाई करते है| लेकिन जो कचड़ा होता है उसे कहीं भी बहार फेक देते है| तो आइये इस दिवाली हम संकल्प ले कि अपने आस पास सफाई रखेंगे और कचड़े को उसके उचित स्थान पर फेकेंगे|

आस पास सफाई रखें

ये हैं अपने दिवाली को खूबसूरत बनाने के बेहतरीन तरिके |इन तरीकों से हम अपने दिवाली को खास बना सकते हैं और साथ ही एक भारतीय होने पर गर्व भी कर सकते है|

दिवाली को खूबसूरत बनाने के बेहतरीन तरीके आपको कैसा लगा जरूर बताएं|

Related posts

Leave a Comment