घुसपैठNews 

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने 3 को पहुंचाया सही ठिकाने पर

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के घुसपैठ दिन पर दिन बढ़ते चले जा रहे हैं । पाकिस्तान एक तरफ जहां अपने अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े बड़े संगठनों से और विकसित देशों से भीख मांग रहा है । वहीं भारत में घुसपैठ कराने से भी पीछे नहीं हट रहा ।
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में फतेह कदाल इलाके में तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया ।इन तीन आतंकियों में एक प्रमुख आतंकी जो लश्कर के समूह का था । यह खूंखार आतंकी इसका नाम मेराज बांगरू था इस मुठभेड़ में यह भी मारा गया है ।
श्रीनगर में लगातार एनकाउंटर अभियान चल रहा है । इस के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भारतीय सेना तलाशी अभियान भी कर रही है । भारत देश के लिए दुख की बात यह है कि इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक जवान भी शहीद हुए हैं जिनका नाम कमल किशोर है ।
भारत के लिए लश्कर के आतंकी मेहराज बांगरू का खात्मा करना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी से कम नहीं है । इसकी तलाश बहुत पहले से की जा रही थी गौरतलब है कि मेहराज बांगरू पर हथियार छीनने हत्या और आतंकी गतिविधियों के कई मामले दर्ज थे ।
भारतीय रक्षा सूत्रों ने बताया था कि मैं मेहराज बांगरू श्रीनगर में काफी दिनों से रह रहा था और लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर भी था । भारतीय सेना द्वारा इसी साल सुरक्षाबलों द्वारा घाटी में सक्रिय टॉप टेन कमांडर की सूची जारी की गई । जिसमे मेहराज बांगरू का नाम भी प्रमुख रूप से था । भारतीय सेना ने इन 10 टॉप कमांडरों को खत्म करने के लिए और इन्हें जम्मू कश्मीर से हटाने के उद्देश्य से इस सूची को सार्वजनिक कर दिया था ।
सूची के सार्वजनिक हो जाने के पश्चात एक मुठभेड़ हुई जिसमें मेहराज बांगरू मारा गया । मेहराज बांगरू  के बाद अब सुरक्षा बलों को जाकिर मूसा ,  रियाज नैकू और जम्मू कश्मीर की पुलिस कस्टडी से भागे हुए पाकिस्तानी आतंकी अबु हंजाउल्ला  उर्फ नावेद जट्ट की  तलाश है । गौरतलब है कि भारतीय सेना की बहुत पहले से ही तलाश कर रही है । नावेद जट्ट का फरार होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बहुत बड़ा झटका है ।  पुलिस के अनुसार यह मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक हैं ।

Related posts

Leave a Comment