सीबीआईNews 

सीबीआई घूस मामला में पड़ा सियासी रंग

सीबीआई के घूस मामले वाले कांड में अब सियासी रंग भी पड़ने लगा है । ऐसा कहा जा रहा है कि सीबीआई घूस कांड मामले में जासूसी की जा रही है ।  इस मामले ने घूस कांड मामले को और भी हवा दे रही है ।
गौरतलब है कि सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर घर के बाहर भेज दिया गया है ।  उनके घर के बाहर लगभग चार लोगों को एक हिरासत में लिया गया है । जो कि संदिग्ध अवस्था में उनके आवास में खड़े थे । यह मामला एक सियासी मोड़ ले चुका है ।
घूस कांड मामले में विपक्षी दल के नेताओं ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाया । उन्होंने कहा है कि सरकार आलोक वर्मा पर जासूसी करवा रही है और इसे एक गैर जिम्मेदाराना हरकत भी करार दिया । इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो के सूत्रों ने यह साफ कर दिया है कि आलोक वर्मा के निजी सुरक्षा अधिकारी द्वारा पकड़े गए चार लोग उनके ही अधिकारी थे जो कि रोज की तरह गश्त लगा रहे थे ।
इस मामले को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना बयान दिया है । उन्होंने अपने बयान में बताया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के चार अधिकारियों की रोज की तरह आलोक वर्मा के घर रूटीन गश्त पर जाते थे । वह जनपद पर रुके थे । उनके रुकने का कारण यह था कि आलोक वर्मा के घर के पास भीड़ बहुत ज्यादा थी जो आम दिनों में कितनी नहीं होती थी ।
जनपथ एक ऐसा स्थान है जहां पर वीआईपी लोगों का घर है और ऐसे में सुरक्षा के मामले को लेकर देखा जाए तो वहां पर खतरा सबसे ज्यादा होता है ।
अधिकारी ने अपने बात को स्पष्ट करते हुए इस बारे में और आगे बताया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की यूनिट राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हमेशा तैनात की जाती है क्योंकि यह देश की सुरक्षा की दृष्टि से काफी संवेदनशील क्षेत्र है । उन्होंने यह भी बताया कि कभी कभी ऐसी स्थिति आ जाती है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर हमें तैनाती करनी पड़ती है । इसका मुख्य कारण यह है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण एक्शन लेना काफी आसान हो जाता है ।

Related posts

Leave a Comment