मायावतीNews 

बहुजन समाज पार्टी अब अपने दम पर चुनाव लड़ेगी

देश में आगामी चुनाव के लिए विपक्षी पार्टियों ने महागठबंधन किया था और इस महागठबंधन का प्रमुख उद्देश्य था कि केंद्र सरकार में उपस्थित मोदी सरकार को विस्थापित कर अगले 5 सालों के लिए अपना वर्चस्व स्थापित किया जाए ।बसपा की अध्यक्ष मायावती ने अब यह गठबंधन तोड़ दिया है ।
बहुजन समाज पार्टी की कर्ताधर्ता मायावती ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस महागठबंधन को लेकर जागरूक नहीं है ।  मायावती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य था कि बीजेपी को केंद्र की सत्ता से हटाना मगर कांग्रेस पार्टी अब इस के लिए गंभीर नहीं है । अब कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य बीजेपी को केंद्र से ना हटाकर बहुजन समाज पार्टी को खत्म करना है ।
 बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आगामी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण घोषणा भी की ।  उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आगामी चुनाव , विधानसभा चुनाव में अकेले ही उम्मीदवारी करेगी ।  अब कांग्रेस से किसी भी प्रकार का कोई भी गठबंधन नहीं किया जाएगा ।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी और अजीत जोगी के बीच हुए गठबंधन पर राजनीति ने तेज रफ्तार पकड़ ली है ।दिग्विजय सिंह जो कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं ।  उन्होंने मायावती की जमकर आलोचना की है ।
 उनका विचार था कि मायावती को कांग्रेस के साथ गठबंधन में शामिल होना चाहिए । वहीं दूसरी तरफ मायावती ने दिग्विजय सिंह की आलोचना वाले बयान को लेकर पूरे कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक चक्रव्यूह में घेर दिया है ।
मायावती ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस का इरादा ठीक भारतीय जनता पार्टी की तरह ही है । वह बहुजन समाज पार्टी को राजनीतिक परिवेश से खत्म कर देना चाहती है । लेकिन हमारी बहुजन समाज पार्टी किसी और पार्टी की सहायता के मोहताज नहीं है ।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अभिमान युक्त पार्टी है । जिसे सत्ता से जाने के बाद भी उसका अहंकार अभी भी चरम सीमा पर है । मायावती ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसको बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिला और उसके बावजूद उन्होंने कांशी राम जी की पुण्यतिथि पर अवकाश देने के हमारे मांग को ठुकरा दिया था ।

Related posts

Leave a Comment