कुपवाड़ा आतंकी एनकाउंटर : 3 सुरक्षाकर्मी हुए शहीद
पायलट अभिनंदन की रिहाई वाले दिन के बीच पाक ने अपनी असल औकात फिर दिखा दी है| कश्मीर के कुपवाड़ा आतंकी एनकाउंटर में हमारे 3 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए है|
कुपवाड़ा आतंकी एनकाउंटर हमले पर अभी तक का अपडेट इस प्रकार है| जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में कम से कम तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए। ये आतंकी एक घर में छिपे थे। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के बाबूगुंड इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
भारत-पाक तनाव के बीच नवजोत सिद्धू का पोलिटिकल ट्वीट उभरा
कुपवाड़ा आतंकी एनकाउंटर पर उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दिन में कई बार गोलीबारी बंद हो जाती थी, लेकिन जैसे ही सुरक्षाकर्मी घर की ओर जाने लगे, आतंकवादियों ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी।
कुपवाड़ा आतंकी एनकाउंटर में इस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षाकर्मियों और युवाओं के एक समूह के बीच झड़प हुई जिसमें चार व्यक्ति घायल हो गए।
जसप्रीत बुमराह-कोहली स्लेड्जिंग वीडियो

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



