Breaking News 

2019 में राजनीति से रिटायर हो जाऊंगा: वेंकैया नायडू

नवनिर्वाचित उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 2019 के बाद राजनीति छोड़ देने के निर्णय की घोषणा की। सक्रिय राजनीतिक जीवन को छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने पर मिली सहानुभूति पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने हैदराबाद में एक सभा संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को बहुत पहले कहा था कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के दूसरे कार्यकाल को निश्‍चित होने के बाद 201 9 में वे राजनीति त्याग देंगे।

11 अगस्‍त को भारत के उपराष्‍ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले अपने अंतिम सार्वजनिक भाषण में उन्‍होंने कहा, ‘तब तक मैं 70 का हो जाउंगा और सैद्धांतिक तौर से राजनीति से रिटायर हो जाउंगा। लेकिन परिस्‍थितियों के कारण दो साल पहले ही मैं राजनीति छोड़ने को मजबूर हूंI’ संसद और संसद के बाहर अपनी भाषणों के संकलन के रिलीज के मौके पर आयोजित एक समारोह में नायडु ने ये बातें कहीं।

उन्‍होंने इस बात को स्‍वीकार किया कि प्रोटोकॉल के कारण वे अपनी इच्छानुसार स्‍वतंत्र तरीके से घूम नहीं सकेंगे और लोगों से बात नहीं कर सकेंगे लेकिन इस बात से इंकार किया कि नए पद में कैद की जिंदगी को लेकर उन्‍होंने बहस की थी। उन्‍होंने बताया, ‘आपातकाल का शुक्रिया, जिसने मुझे जेल की जिंदगी से भी रुबरु करा दिया। इसलिए अब जो मैं जिंदगी जीने जा रहा हूं उसकी चिंता नहीं। हालांकि वहां मेरी जिंदगी पर कई सीमाएं और प्रतिबंध हो सकते हैं, पर मुझे विश्‍वास है कि जनता का इंसान बनने के लिए मैं रास्‍ता निकाल लूंगा। हो सकता है कि मैं राजनीति के बारे में बात न करुं लेकिन मैं देश और लोगों से जुड़े मामलों पर बोल सकता हूं।‘

नायडू ने कहा कि पांच दशक के राजनीतिक करियर के दौरान उन्‍हें कभी भी किसी पद का लालच नहीं था। यह मात्र संयोग रहा कि मुझे विधायक से लेकर यूनियन कैबिनेट में मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष से राष्‍ट्राध्‍यक्ष और अब भारत के उपराष्‍ट्रपति जैसे पद की जिम्‍मेवारी सौंपी गयी। लेकिन जिस भी पद पर मैं रहा उसके लिए मैंने अपनी ओर से बेहतर काम करने का प्रयास किया। पूर्व भाजपा सांसद ने इस बात को खारिज कर दिया कि वह उपराष्ट्रपति बनने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें कैबिनेट के पद में ज्यादा दिलचस्पी थी।

Related posts

Leave a Comment