हुंडई ने लॉन्च की वेन्यू का नया मॉ़डल, ये फीचर्स से है लैस, जानियें
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor ने नई Venue Executive Turbo वेरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। वेन्यू का एक नया एग्जीक्यूटिव टर्बो वेरिएंट लॉन्च किया है। बता दें कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट Hyundai Venue को खूब पसंद किया जाता है।कंपनी ने नई वेन्यू एग्जीक्यूटिव वेरिएंट को बेहतर परफॉर्मेंस पावर और धांसू फीचर्स के साथ पेश किया है। इसके अलावा हुंडई ने वेन्यू के S (O) टर्बो वेरिएंट में भी कई अपडेट्स किए हैं। अपडेटेड S (O) टर्बो वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ मैप लैंप की सुविधा भी मिलेगी।
ये है कीमत
बता दें कि नई Hyundai Venue Executive Turbo को भारतीय बाजार में 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरुम) की कीमत पर पेश किया गया है। वेन्यू एग्जीक्यूटिव में आपको 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
ये दी गई है सुविधा
नई हुंडई वेन्य के एग्जीक्यूटिव टर्बो वेरिएंट में आपको 6 एयरबैग, TPMS, 8.0-इंच डिस्प्ले के साथ एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 2-सीट रिक्लाइनिंग रियर सीट मिलती है। इसके अलावा नई कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल, रियर एसी वेंट और रियर वाइपर जैसी सुविधा दी गई हैं। साथ ही लेटेस्ट कार में स्टोरेज के साथ ड्राइवर का आर्मरेस्ट और ऑटोमैटिक हेडलैंप दिए गए हैं।
खास बात
इसके अलावा, गाड़ी में पीछे की ओर एक एग्जीक्यूटिव लोगो, बाहर गहरे रंग की क्रोम रेडिएटर ग्रिल असेंबली, शार्क फिन एंटीना और ड्यूल-टोन 16-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इसमें लगे 215/60 R16 रबर वाले टायर लगाए गए हैं।

