News Social Media 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने शुरू की पेमेंट सेवा

इंस्टाग्राम अपने यूज़र्स को एक खास तोहफा देने का काम कर रहा है। मैसेंजर और व्हाट्सएप्प पर पेमेंट फीचर आने के बाद अब इंस्टाग्राम भी अपने एप में पेमेंट फीचर लेन वाला है। इंस्टाग्राम जल्द ही बिजनेस एकाउंट्स के लिए पेमेंट सर्विस की शुरुआत करने जा रहा है।

खबरों के मुताबिक इंस्टाग्राम की यह सुविधा फिलहाल US और UK के चुनिंदा यूज़र्स को मिल रही है। पेमेंट फीचर्स के शुरू होने से इंस्टाग्राम यूज़र्स एक ही प्लेटफार्म पर शॉपिंग और चैटिंग जैसी सुविधा का आनंद ले सकेंगे। इससे पहले व्हाट्सएप्प ने भी पेमेंट फीचर्स ‘यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस’ (UPI) के एप में जोड़ा था।

ऐसे कर सकेंगे इस फीचर का इस्तेमाल
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र्स को अपने इंस्टाग्राम एप के सेटिंग्स ऑप्शन में पेमेंट सेटिंग्स का एक ऑप्शन दिखाई देगा, जिसके बाद यूज़र्स प्रोफाइल ऑप्शन में जाकर अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स दर्ज कर सकते हैं।

सिक्योरिटी के लिए यूज़र्स इसे सिक्योरिटी पिन के जरिये लॉक भी कर सकते हैं। पेमेंट सेटिंग्स करने के बाद यूज़र्स इंस्टाग्राम के इस फीचर्स की मदद से शॉपिंग, होटल बुकिंग, मूवी टिकट बुकिंग, खाना आर्डर आदि सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

और किन-किन प्लेटफार्म पर मिलती है यह सुविधा
इंस्टाग्राम से पहले व्हाट्सएप्प ने भी इस सुविधा की शुरुआत की थी। लेकिन व्हाट्सएप्प के पेमेंट फीचर्स की मदद से आप केवल पेमेंट ट्रांसफर या रिसीव कर सकते हैं।

इस पर शॉपिंग या अन्य किसी भी तरह की सुविधा का लाभ नहीं मिलता है। इसके अलावा इंस्टाग्राम की मुख्य प्रतिद्वंदी स्नैपचैट ने भी पेमेंट सेवा ‘स्नेपकैश’ की शुरुआत की है।

खबरों के मुताबिक रेसी नाम के एक रेस्टोरेंट बुकिंग एप ने सबसे पहले इंस्टाग्राम के इस पेमेंट फीचर के साथ जुड़ने का ऐलान किया है। जिसमे इंस्टाग्राम यूज़र्स इंस्टाग्राम के जरिये ही इस रेस्टोरेंट का टेबल बुक कर सकेंगे।

फिलहाल इस सुविधा का भारत में लांच होने की कोई जानकारी नहीं है, शायद इस साल के अंत तक भारत में भी इस सेवा की शुरुआत हो सकती है।

 

Related posts

Leave a Comment