Breaking News 

सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन का दो दिवसीय भारत दौरा आज

सिंगापुर और भारत के बीच रिश्तों को आगे बढ़ाने और मज़बूती देने के लिए सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन दो दिन की भारत यात्रा पर मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। वो 31 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक (दो दिन) भारत में रहेंगे। इस दौरान वो दिल्ली के आलावा गुवाहाटी भी जायेंगे। विवियन बालकृष्णन दोपहर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाक़ात करेंगे। दोनों देशो के मंत्रियों के बीच मुलाक़ात जवाहर लाल नेहरू भवन में होगी। शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास स्थान सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाक़ात करेंगे।

दौरे के दूसरे दिन विवियन बालाकृष्णन गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। वहां असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल से मुलाक़ात करेंगे। सिंगापुर के विदेशमंत्री की यात्रा असम में निवेश की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके पहले जुलाई 2017 में सिंगापुर के डिफेन्स मिनिस्टर मलिकी उस्मान की दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल से मुलाक़ात की थी। इस मुलाक़ात में मुख्यमंत्री ने सिंगापुर को असम में निवेश करने का आमंत्रण दिया था। सिंगापुर, भारत में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट करने वाले देशो की श्रेणी में शामिल है। आँध्रप्रदेश के विभाजन के बाद अमरावती आंध्रप्रदेश की नई राजधानी होगी। इसके निर्माण के लिए सिंगापुर और आँध्रप्रदेश सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment