सफाई पर रेल मंत्रालय सख्त, बनाया ये नया विभाग
इटारसी रेलवे स्टेशनों की ‘डर्टी इमेज’ चमकाने के लिए रेल मंत्रालय ने एक नया और बड़ा प्रयोग किया है। इसके तहत देशभर के स्टेशनों के प्लेटफार्म और एप्रान की सफाई का काम अब स्टेशन मास्टर के अधीन ऑपरेटिंग विभाग से छीनकर मैकेनिज्म क्लीनिंग की थीम पर कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने एन्वायरमेंट एंड हेल्थ मैनेजर (ईएनएचएम) नाम से नया विभाग शुरू किया है।
भोपाल डिवीजन के सारे बड़े स्टेशनों से लेकर पूरे देश में यही विभाग अब स्टेशनों की सफाई का काम संभालेगा। नए विभाग के लिए डिवीजन में दो असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर एवं एक एडीईएन की नियुक्ति भी की है। नए साल से जंक्शन समेत भोपाल, हबीबगंज एवं अन्य बड़े स्टेशनों की सफाई इसी विभाग की निगरानी में होगी। माना जा रहा है कि नया विभाग गठित होने से स्टेशनों की साफ-सफाई में सुधार आएगा।

