सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने हिन्दू देवी-देवताओं को संसद में किया अपमानित
राज्यसभा में आज मॉब लिंचिंग पर बहस करते करते समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं का नाम शराब से जोड़ कर अपमानित किया। बहस के नरेश अग्रवाल ने भगवान विष्णु और और भगवान राम का नाम लेकर बवाल खड़ा कर दिया। सपा के बेलगाम नेता नरेश अग्रवाल ने कुछ ऐसे बेतुकी तुकबंदी की:-
“उन्होंने कहा कि व्हिस्की में विष्णु बसे, रम में बसे श्रीराम जिन में माता जानकी और ठर्रे में हनुमान, सिया पत रामचंद्र की जय!”
नरेश अग्रवाल ने आगे कहा कि कुछ लोग हिंदू धर्म के ठेकेदार बन गए हैं, भाजपा और वीएचपी जैसे लोग कहते थे कि जो हमारा सर्टिफिकेट नहीं लेकर आएगा, वो हिंदू नहीं हैं। नरेश अग्रवाल यहीं नहीं रुके, नरेश अग्रवाल आगे बोले कि गाय हमारी माता है तो बैल क्या हुआ, बछड़ा हमारा क्या हुआ। अग्रवाल के इस बयान पर राज्यसभा में उपस्थित सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई।
सपा नेता के इस अमर्यादित टिपण्णी पर संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि नरेश अग्रवाल का यह बयान हिंदू धर्म का अपमान है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सांसदों हंगामे के बाद उनका बयान राज्यसभा की कार्रवाई से हटा दिया गया। हालांकि नरेश अग्रवाल ने लीपा-पोती करने की कोशिश की, लेकिन बाद में खेद व्यक्त कर पीछा छुड़ाया। नरेश अग्रवाल अपनी इस धृष्टता के बावजूद राज्य सभा में बोलते रहे और बार-बार हिन्दू धर्मं का अपमान करते रहे।

