Breaking News 

शिवसेना की धमकी- ‘मुंबई से एक भी विमान नहीं उड़ने देंगे’

आज के दिल्ली से प्रकाशित लगभघ सभी अखबारों ने एअरइंडिया कर्मचारी को सैंडिल से पीटने वाले सांसद रवींद्र गायकवाड़ के हवाई सफर से रोक हटवाने की खबर को प्रमुखता से छापा है. इस मामले में शिवसेना गुरुवार को आक्रामक हो गई. लोकसभा में जब नागरिक उड्‌डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने पाबंदी को जायज बताया तो केंद्रीय मंत्री अनंत गीते सहित अन्य शिवसेना सांसदों ने उन्हें घेर लिया. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, एसएस अहलुवालिया अन्य को बीच-बचाव करना पड़ा. शिवसेना ने धमकी दी कि मुंबई से कोई भी विमान नहीं उड़ने देंगे. इस बीच लोकसभा की कार्रवाई तीन बार स्थगित करनी पड़ी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने बताया कि न्याय नहीं मिलने पर पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने संघर्ष का निर्देश दिया है. दूसरी तरफ, सूत्रों ने दावा किया कि एअर इंडिया अभी गायकवाड़ से बैन हटाने को तैयार नहीं है.

Related posts

Leave a Comment