बटालिक सेक्टर में सैन्य चौकी बर्फ में दबी-3 सैनिकों की मौत, दो सुरक्षित निकाले गए
कश्मीर में भारी हिमपात से कई स्थानों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं. इसमें बटालिक सेक्टर में भारतीय सेना की एक पोस्ट हिमस्खलन की चपेट में आकर दफ़्न हो गई. इस घटना में पांच सैनिक बर्फ में दब गए हैं, जिनमें से तीन सैनिकों को की मौत हो गई. दो सैनिक सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए हैं.
भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांड ने बताया कि अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई. मलबे में दबे पांच जवानों में से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया था. शुक्रवार की सुबह बर्फ में दबे तीन जवानों के शव निकाले गए.

