Breaking News 

शाह का विजयन पर हमला, पूछा- राजनीतिक हिंसा के लिये क्या मुख्यमंत्री लेंगे नैतिक जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में राजनीतिक हिंसा के लिये केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर हमला किया.  शाह ने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से पूछा कि क्या वह ‘बीजेपी/आरएसएस के 13 निर्दोष कार्यकर्ताओं की हत्या की नैतिक जिम्मेदारी’ लेने के लिये तैयार हैं.

शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कथित भ्रष्टाचार और एक परिवार के शासन की वजह से कांग्रेस देश में खत्म हो गई है. राज्य में पार्टी की 15 दिवसीय ‘जन रक्षा’ यात्रा के समापन पर पुतरीकांदम मैदान में यहां पार्टी की विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साल मई में मौजूदा सरकार के सत्ता में आने के बाद 13 कार्यकर्ता मारे गए हैं. इस रैली का आयोजन माकपा नीत एलडीएफ के शासन के तहत ‘वाम अत्याचार’ को उजागर करने के लिये किया गया था.

Related posts

Leave a Comment