शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि
देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने 1931 में आज ही के दिन फांसी दे दी थी. उनके इस बलिदान की याद में आज देश भर में शहीद दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शहीदों को याद करते हुए लिखा कि देश उनके बलिदान और साहस को कभी नहीं भूल सकता.
Remembering Bhagat Singh, Rajguru & Sukhdev on the day of their martyrdom. India will never forget their courage & sacrifice.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2017
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि इन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों की वजह से आज हम आजाद भारत में अपने अपने सपनों को साकार कर पा रहे हैं.
…सेनानियों द्वारा दी गई कुर्बानियों की वजह से आज हम आजाद भारत में अपने अपने सपनों को साकार कर पा रहे हैं ।
— INC India (@INCIndia) March 23, 2017
केंद्रीय संसद की कार्यवाही के दौरान बम फेंकने के आरोप में अंग्रेजों ने इन तीनों स्वतंत्रता सेनानियों को मृत्युदंड दे दिया था. देश में क्रांति की लौ जलाने वाले इन शहीदों को आज देश भर में लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी संबंध में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तीन शहीदों की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, भगत सिंह जी, राजगुरु जी और सुखदेव जी के बलिदान को राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता है.’
Tributes to 3 of our greatest heroes on #ShaheedDiwas.
Nation will never forget the sacrifices of BhagatSingh ji, Rajguru ji, Sukhdev ji . pic.twitter.com/vOoPOG6mzW— Virender Sehwag (@virendersehwag) March 23, 2017

