Breaking News 

शहीद की बेटी ने कहा- हमें पिता के बलिदान के बदले 100 पाकिस्तानी आतंकवादियों के सिर चाहिए

बीएसएफ के एएसआई, ब्रिज किशोर यादव के श्रीनगर में आतंकवादी हमले में शहीद होने के एक दिन बाद उनकी बेटी सुषमा कुमारी ने कहा कि देश के लिए उनके पिता के सर्वोच्च बलिदान की भरपाई करने के लिए 100 पाकिस्तानी आतंकवादियों को मारना चाहिए. सुषमा ने कहा, “हम हमारे पिता के बलिदान के लिए 100 पाकिस्तानी आतंकवादियों के सिर चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि जब तक भारत सरकार उनके पिता के बलिदान का बदला नहीं लेती, तब तक उनके लिए कोई भी बात बेकार है. उनके पिता की मौत मंगलवार सुबह जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर हवाईअड्डे के पास सीमा सुरक्षा बल के 182 बटालियन शिविर पर हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के दौरान हुई थी.

उन्होंने कहा, “हम उन पाकिस्तानी आंतकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि उनके परिवार और बिहार के भागलपुर जिले में स्थित उनके मूल गांव कमलचक के निवासियों को उनके पिता के बलिदान पर गर्व है.

Related posts

Leave a Comment