Breaking News 

विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन को विदेशी फंड मिलने का रास्ता बंद होने जा रहा है

विवादित कट्टरपंथी प्रचारक जाकिर नाईक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) को विदेशी फंड मिलने का रास्ता बंद होने जा रहा है। जाकिर और आईआरएफ की गतिविधियों की लंबी जांच के बाद सरकार ने संस्था की एफसीआरए पंजीकरण रद करने का फैसला किया है। आईआरएफ को आखिरी नोटिस जारी करने के साथ यह पंजीकरण रद कर दिया जाएगा।

फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (एफसीआरए) के जरिए ही कोई भी स्वयंसेवी संस्था विदेश के पैसा ले सकती है। गृह मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सिर्फ आईआरएफ ही नहीं जाकिर की एक अन्य संस्था आईआरएफ एजुकेशन ट्रस्ट को भी सरकार की पूर्व सूचना श्रेणी में डालने का फैसला लिया गया है। अब सरकार की हरी झंडी के बिना एजुकेशन ट्रस्ट को भी विदेशी फंड नहीं मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment