लास वेगास हमला: 22 हजार लोगों पर 15-20 मिनट तक बरसाई गोलियां
अमेरिका के लास वेगास में म्यूजिकल कंसर्ट के दौरान हुई गोलीबारी कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग जख्मी हो गए. आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. ISIs ने हमलावर को उनका एक सैनिक बताया, लेकिन एफबीआई का कहना है कि उसे ऐसे किसी संबंध के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है.
हमला रविवार रात लगभग 10:08 बजे (स्थानीय समय) कंट्री म्यूजिक कंसर्ट के दौरान किया गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि 64 साल के स्टीफ़न पैडक नाम के एक बंदूकधारी ने मांडले बे होटल के 32वें फ्लोर से एक ओपन-एयर म्यूज़िक कंसर्ट में अंधाधुंध गोलीबारी की थी. इस कांसर्ट में क़रीब 22 हज़ार लोग पहुचे थे. यह होटल कसिनो संगीत समारोह स्थल के बगल में था. हमलावर ने जिस कमरे को किराये पर लिया था उसमें से कम से कम आठ राइफलें मिली हैं. गवाहों के सेल फोन बने वीडियो के अनुसार, गोलीबारी जब शुरू हुई थी उस समय सिंगर जेसन एल्डीन स्टेज पर थे . बता दें कि गोलीबारी कम से कम 15-20 मिनटतक चलीं.

