लश्कर कमांडर अबु दुजाना को सेना ने घेरा, मुठभेड़ जारी
अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के बड़े कमांडर अबु दुजाना को सेना ने घेर लिया है. खबर मिली थी कि इस इलाके में अबु दुजाना छुपा हुआ है. अनंतनाग में सेना और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. अबु दुजाना को घेरने के लिए कुलगाम के अरवारी में बुधवार से ही सर्च ऑपरेशन जारी है.
अबु दुजाना पर 12.50 लाख रुपये का इनाम है. आपको बता दें कि कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए लश्कर कमांडर अबु कासिम के बाद अब अबु दुजाना लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन का टॉप कमांडर बन गया.

