लड्डू गोपाल की इस तरह करें पूजा, जानियें प्रभु से जुड़ी कुछ जानकारी
बता दें कि अगर आप मंदिर में लड्डू गोपाल को पटाना चाहते हैं तो एक बार उनकी पूजा नियम के बारे में जान लेना कि प्रभु की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे हैं। वैसे अगर आप लड्डू गोपाल को मंदिर में स्थापित करना चाहते हैं तो कृष्ण जन्माष्टमी का दिन अच्छा है तो चलिए हम प्रभु से जुड़ी कुछ जानकारियां बताते हैं।
ये है पूजा के नियम
आपको बता दें कि लड्डू गोपाल को अगर मंदिर में रखते हैं तो उन्हें नियमित स्नान कराएं। आप दूध ,दही ,शहद ,गंगाजल से स्नान कराएं। इन का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा। रोज इनके वस्त्र भी बदल दे इनकी देखभाल एक बच्चे की तरह करनी चाहिए। नहलाने और कपड़े बदलने के बाद उन्हें चंदन जरूर लगाएं।
लगाना चाहिए इसका भोग
श्री कृष्ण के बाल रूप को आप दिन में चार बार भोग लगाएं। बाल गोपाल को मिश्री , दही बहुत पसंद है ऐसे में इसका भोग लगाना अच्छा है।
वहीं हर दिन आप इनकी पूजा करें सुबह और शाम आरती जरूर करे। यह सबसे अनिवार्य है। आरती के बाद उन्हें झूला झुलाए साथी लोरी भी गाये और फिर पर्दे को बंद कर दे। इसके अलावा आप बाल गोपाल को कभी भी घर में अकेले ना छोड़कर जाएं. जैसा की हमने आपको बताया इनकी देख-रेख बच्चे के सामान करनी होती है। वहीं, ऐसा करने से प्रभु अपना आर्शिवाद सदैव बनाए रहते है।

