राहुल गांधी ईसाई हैं, 10 जनपथ के भीतर चर्च है: सुब्रमण्यम स्वामी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात दौरे के दौरान मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पर बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने तीखा हमला किया है. स्वामी ने कहा, ”राहुल गांधी को पहले खुद को हिंदू घोषित करना चाहिए. मुझे लगता है कि वह ईसाई हैं और 10 जनपथ के भीतर चर्च है.” राहुल गांधी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा बुधवार को खत्म हुआ है. इस दौरान वह कई प्रसिद्ध मंदिरों में गए. राजनीतिक विश्लेषक राहुल गांधी की इन यात्राओं को पार्टी की हिंदू विरोधी छवि को तोड़ने के प्रयासों के रूप में देख रहे हैं.
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक उनकी ये यात्राएं बीजेपी, आरएसएस की कट्टर हिंदुत्व अभियान का जवाब है. बीजेपी ने इस पर हमला बोलते हुए कहा है कि राहुल गांधी की मंदिरों की यात्राएं महज दिखावा हैं और इसका हिंदुओं से कोई लेना-देना नहीं है. वह सिर्फ इसलिए ऐसा कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस कोई चुनाव नहीं जीत पा रही है.
He should first declare he is Hindu,I suspect he is Christian&has Church inside 10 Janpath: S.Swamy on Rahul Gandhi's temple tour in Gujarat pic.twitter.com/k2NILBn4gf
— ANI (@ANI) September 28, 2017

