रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- विकास की मुख्यधारा में लौटेंं भटके नौजवान और अलगाववादी
जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार के नजरिए में स्पष्ट बदलाव दिख रहा है. पिछले तीन साल से अलगाववादियों और आतंकियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने वाली मोदी सरकार ने अलगाववादियों और आतंकियों के खिलाफ अपने दृष्टिकोण में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं.
आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा कि अलगाववादियों और बंदूक उठाने वाले भटके नौजवानों को सही रास्ते का चुनाव करना चाहिए और विकास-प्रगति का हिस्सा बनना चाहिए.
घाटी में बंदूक उठाने वाले आतंकियों के बारे में पूछे गए एक सवाल के बारे में रक्षामंत्री ने कहा कि भटके नौजवानों और अलगाववादियों को विकास का हिस्सा बनना चाहिए.

