छत्तीसगढ़ में लंबे समय से फरार तीन नक्सली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ स्थित बासागुड़ा थाना क्षेत्र से लंबे समय से फरार तीन नक्सलियों उइके जोगा, मड़कम सोमडू और कुंजाम बोड़ा को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
बासागुड़ा थाना प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि जिला पुलिस बल, कोबरा बटालियन और एसटीएफ की संयुक्त टीम शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान बुड़गी चेरू के जंगल से तीन संदिग्धों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो वे कई बड़ी वारदातों में शामिल लंबे समय से फरार नक्सली निकले।

