यूपी सरकार ने दी राहत, अब ये चीज आएगी सीधे बैंक खाते में, जानिये

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों और उनके अभिभावकों को एक बड़ी राहत दी है। शिक्षा सत्र 2025-26 से सभी बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग, जूते-मोजे, स्वेटर और स्टेशनरी के लिए मिलने वाली सहायता राशि अब सीधे अभिभावकों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। बता दें की यह पहल Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से की जा रही है, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, मध्यस्थ एजेंसियों पर निर्भरता कम करना और यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को समय पर जरूरी शैक्षिक सामग्री उपलब्ध हो।

क्या-क्या मिलेगा बच्चों को इस योजना के तहत?

सरकार द्वारा निर्धारित बजट के अंतर्गत प्रत्येक छात्र को निम्नलिखित सामग्री के लिए सहायता राशि दी जाएगी: दो यूनिफॉर्म, एक जोड़ी जूता, दो जोड़ी मोजे, एक स्कूल बैग, एक स्वेटर और आवश्यक स्टेशनरी (जैसे कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर आदि), इस पूरे पैकेज के लिए अनुमानित राशि ₹1200 से ₹1500 प्रति छात्र तय की गई है, जिसे DBT के माध्यम से भेजा जाएगा।

BSA और प्रेरणा पोर्टल की भूमिका

बेसिक शिक्षा निदेशक श्री प्रताप सिंह बघेल ने प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को पत्र जारी कर आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई भी छात्र इस योजना से वंचित रह जाता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित BSA की होगी। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि प्रेरणा पोर्टल पर सभी पास आउट, प्रोन्नत और नव प्रवेशित छात्रों का विवरण जल्द से जल्द अपलोड किया जाए। यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा ताकि बजट जारी करने में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

Related posts

Leave a Comment