यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट संग किये भगवान रामलाला के दर्शन, पढ़िये
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उनके मंत्रिमण्डल एवं सहयोगियों तथा राजग गठबंधन के साथ आज श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपनी पूरी कैबिनेट एवं विधायकों एवं राजग गठबंधन के साथ श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर के हो रहे निर्माण में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। यह पहला मौका है जब पूरी योगी कैबिनेट ने रामलला का दर्शन और पूजन किया। इस दौरान सभी मंत्री और विधायक बेहद उत्साहित दिखे और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। जय श्रीराम के नारे बराबर लगाए जा रहे थे।
खास बात
अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर के हो रहे निर्माण में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने रामलला का प्राण प्रतिष्ठा की थी। विधान मण्डल के दोनों सदन, विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और विधानसभा के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में विधानसभा के और विधान परिषद के सदस्यों ने पार्टी लाइन से हटकर रामलला का दर्शन पूजन किया।
फूलो से की गई वर्षा
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे थे। विधान भवन से अयोध्या के लिए दस लग्जरी बसों से विभिन्न पार्टी के विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों ने यात्रा को राममय बना दिया। यात्रा के साथ इस अयोध्या जनपद के विधायक गण द्वारा अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भव्य फूलों से वर्षा की गई। इसमें विधानसभा क्षेत्र रुदौली के विधायक रामचन्द्र यादव ने अयोध्या के प्रवेश द्वार पर विधान मण्डल के सदस्यों और मंत्रीगणों का भव्यता के साथ स्वागत किया।

