दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किये भगवान रामलला के दर्शन, पढ़िये पूरी खबरFeatured Article News 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किये भगवान रामलला के दर्शन, पढ़िये पूरी खबर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन किए। वह महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे। उनके साथ परिवार के सदस्य भी थे। अरविंद केजरीवाल के साथ उनके माता-पिता और धर्मपत्नी भी थी।

सोशल मीडिया पर कही ये बात

जहां दर्शन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा है कि ‘आज अयोध्या पहुंचकर श्रीराम मंदिर में रामलला के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य मिला। इस मौके पर भगवंत मान एवं उनका परिवार भी साथ रहा। सबने मिलकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के दर्शन किए एवं देश की तरक़्क़ी के साथ समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। प्रभु श्री रामचंद्र जी सबका मंगल करें।

कही ये बात

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी पत्नी, माता-पिता और भगवंत मान के परिवार के साथ रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला। अंदर रामलला के दर्शन करने के बाद असीम शांति का अनुभव हुआ। बहुत अच्छा लगा, उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है. यह देश के लिए पूरे समाज के लिए पूरे विश्व के लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि इतना भव्य सुंदर मंदिर बनकर तैयार हुआ है। रोज लाखों लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं. उनको देखकर दिल खुश हो जाता है। मैंने भगवान से प्रार्थना की सबकी सुख शांति के लिए, सबके स्वास्थ्य के लिए और भारत देश बहुत तरक्की करे।

पंजाब के सीएम ने कही ये बात

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि अध्यक्ष जी, उनके परिवार व अपने परिवार के साथ आज रामलला के दर्शन किए। बड़ी देर से इच्छा थी। आज आना हुआ।  भारत देश धार्मिक आस्था वाला देश है। यहां हर रोज कोई न कोई पर्व या धर्म का त्योहार मनाया जाता है। आज रामलला के दर्शन हुए। यही प्रार्थना की, देश तरक्की करे, सुख शांति हो. सबमें आपसी भाईचारा बना रहे। ताकि भारत एक गुलदस्ता है और गुलदस्ते के अलग-अलग रंग हैं। हर फूल के अलग-अलग रंग हैं। हर फूल की अपनी-अपनी सुगंध है।

Related posts

Leave a Comment